फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबीसी हॉट सीट पर 'बकरी की आंख' का सवाल, अरीबा के जवाब पर अमिताभ बच्चन का रहा कुछ ऐसा रिएक्शन 

Sat, 24 Nov 2018 08:31 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
इटावा की अरीबा केबीसी हॉट सीट पर बैठकर अगर बकरी की आंख की पुतली का सही जवाब दे देती तो 3 लाख 20 हजार रुपए जीत जाती। लेकिन उसने गलत जवाब दे दिया और दस हजार रुपये से संतोष करना पड़ा। टीवी के चर्चित शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में हॉट सीट पर इटावा के बकेवर कस्बे की अरीबा बैठने में कामयाब रही। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
अरीबा ने पहले पड़ाव को जीतने के बाद दूसरे पड़ाव में अमिताभ बच्चन द्वारा पूछे बकरी की आंख की पुतली के आकार के बारे में सवाल का सही जवाब नहीं दे पाई। हालांकि उन्हें इसका मलाल नहीं है। उसका कहना है कि  पुरस्कार की रकम कम ज्यादा मायने नहीं रखती है। उसके लिए केबीसी की हॉट सीट पर पहुंचना ही अपने आप में बड़ी उपलब्धि हैं ।
 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
महानायक अमिताभ बच्चन से आमने-सामने मिलने, बातचीत से ही काफी उत्साहित है। अरीबा व उसके माता-पिता, ताऊ-चाचा व भाई-बहन सभी उसकी इस उपलब्धि पर बेहद खुश हैं। अरीबा इसे अपने जीवन की अब तक कि सबसे बड़ी व सुखद उपलब्धि बताती है।

4 of 5
डेमो पिक
अरीबा बुधवार को ही शो के अंतिम चरण में हॉट सीट पर बैठ चुकी थी और गुरुवार को सात सवालों के जवाब उसने दे दिए थे। अमिताभ बच्चन ने अरीबा से उसके नाम का मतलब पूछा तो अरीबा ने बताया कि अरीबा का मतलब समझदार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
इस पर महानायक ने हंसते हुए कहा कि इसका मतलब मैं समझदार के सामने बैठा हूं। अब तो मुझको तुमसे डरना पड़ेगा। अरीबा को देखने के लिए जिले के लोग टीवी के शो से चिपके रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें