फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कथावाचकों पर झल्लाए साक्षी महाराज, पॉलिटिक्स और प्रवचन पर ये बोल गए

Sat, 24 Nov 2018 08:31 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के फायर ब्रांड नेता व उन्नाव जिले से सांसद साक्षी महाराज ने आज की पीढ़ी के कथावाचकों को जमकर खरी-खोटी सुना दी है। साक्षी महाराज ने कहा ऐसे भी कथावाचक हैं जो श्रीमद् भागवत कथा का क,ख,ग भी नहीं जानते हैं। इतना ही नहीं साक्षी महाराज ने खुद का हवाला देते हुए आज के कथावाचकों को नसीहत दे डाली। साक्षी महाराज यूपी के औरैया जिले में चली रही श्रीमद् भागवत कथा के आखिरी दिन पहुंचे थे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
साक्षी महाराज
अछल्दा कस्बे के पुरानी अछल्दा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के आखिरी दिन भाजपा के उन्नाव से सांसद आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने कहा कि राजनीति में आने से पहले वह भी कथा और प्रवचन किया करते थे।
विज्ञापन

3 of 5
साक्षी महाराज
उन्होंने कहा कि आज के समय में ऐसे भी कथा वाचक बन गए हैं, जो श्रीमद् भागवत कथा का क,ख,ग भी नहीं जानते हैं। 
 

4 of 5
साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला
साक्षी महाराज ने कहा कि जब देवी देवताओं के समय में कोई मनुष्य धरती पर भागवत कथा करवाता था, उसे सुनने के लिए देवता भी तरसते थे। देवता परीक्षित से कहते थे कि मुझसे सोने का मटका ले लो और मुझे भागवत कथा का रसपान करवा दो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साक्षी महाराज
इस मौके पर भागवत कथा के मंच पर भगवताचार्य पडिंत महेश चंद्र पांडे ने साक्षी महाराज से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें