विकास दुबे के भाई दीपक दुबे से चौबेपुर पुलिस लखनऊ जेल में जाकर पूछताछ करेगी। इसके लिए लखनऊ कोर्ट ने अनुमति दे दी है। चौबेपुर पुलिस ने कोर्ट में अर्जी देकर अनुमति मांगी थी। दीपक पूछताछ में कई राज उगल सकता है।
विज्ञापन
2 of 5
विकास दुबे कांड
- फोटो : अमर उजाला
दीपक दुबे लखनऊ में दर्ज केस में सरेंडर कर जेल चला गया है। चौबेपुर थाने में उसके खिलाफ एसआईटी की सिफारिश पर शस्त्र लाइसेंस में फर्जी शपथ पत्र व फेक आईडी पर सिम लेने के मामले में दो एफआईआर दर्ज हैं।
विज्ञापन
3 of 5
विकास दुबे कांड
- फोटो : अमर उजाला
एसपी ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि चौबेपुर थाने में दर्ज किए गए केसों में दीपक से पूछताछ होनी है। इसलिए लखनऊ कोर्ट में केस के जांच अधिकारी ने अर्जी लगा अनुमति मांगी थी। कोर्ट ने पूछताछ की मंजूरी दे दी है। एक दो दिन में पुलिस लखनऊ जेल पहुंचकर दीपक से पूछताछ करेगी।
4 of 5
विकास दुबे कांड
- फोटो : अमर उजाला
राइफल का सुराग देगा दीपक
बिकरू कांड के बाद खुलासा हुआ था कि दीपक दुबे सेमी ऑटोमेटिक राइफल रखता था। इसका इस्तेमाल विकास ने दो जुलाई की रात किया था। हालांकि अभी तक राइफल बरामद नहीं हो सकी है। पुलिस दीपक से पूछताछ कर पता करेगी कि आखिर राइफल कहां है। पुलिस अफसरों का कहना है कि अगर बिकरू कांड में दीपक की राइफल के इस्तेमाल होने का साक्ष्य मिलता है तो उसे भी बिकरू कांड में आरोपी बनाया जाएगा।
कानपुर लाया जाएगा दीपक
पुलिस ने लखनऊ कोर्ट में दीपक के संबंध में वारंट तामील कराया था। एसपी के मुताबिक जल्द कोर्ट दीपक को कानपुर तलब कर सकता है। उसको कानपुर लाया जाएगा। इस मामले की मंगलवार को सुनवाई है।