फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मई से जेईई एडवांस के लिए आवेदन, इन जिलों में होगी परीक्षा, 10 जून को रिजल्ट

Sun, 28 Jan 2018 12:26 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमो पिक
आईआईटी कानपुर ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) एडवांस 2018 के लिए इंफॉरमेशन ब्रोशर शनिवार को जारी कर दिया। ब्रोशर में परीक्षा का पूरा कार्यक्रम भी शामिल है। 30 अप्रैल को जेईई मेंस का परिणाम जारी होने के बाद जेईई एडवांस के लिए दो मई से सात मई के बीच ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चलेगी।


 
विज्ञापन

2 of 4
डेमो पिक
इसमें जेईई मेंस के टॉप दो लाख 24 हजार उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे। आठ मई की शाम पांच बजे तक फीस जमा होगी। 14 मई से जेईई एडवांस के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है। 20 मई को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के बाद 25 मई को परीक्षार्थियों के ई-मेल पर उनकी उत्तर पुस्तिका भेज दी जाएगी। 29 मई को आंसर की जारी होगी और 30 मई तक उम्मीदवार आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। दस जून को इसका परिणाम जारी हो जाएगा। छात्रों को परिणाम उनके मोबाइल पर भी मैसेज के जरिए भेजे जाएंगे। 19 जून से सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

 
विज्ञापन

14 जून को आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट

3 of 4
डेमो पिक
जेईई एडवांस का परिणाम जारी होने के बाद 14 जून को आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन होगा। इसके लिए दस और 11 जून को रजिस्ट्रेशन होंगे। इसका परिणाम 18 जून को घोषित कर दिया जाएगा।

 
विज्ञापन

यूपी के इन जिलों में होगी परीक्षा

4 of 4
डेमो पिक
यूपी के आगरा, अलीगढ़, बरेली, गाजियाबाद, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद जिले की परीक्षा आईआईटी रूड़की का जोन आयोजित कराएगा जबकि आईआईटी कानपुर की ओर से इलाहाबाद, फैजाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी में परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी। इसके अलावा आईआईटी कानपुर जोन में मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर और जबलपुर जैसे शहर भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें