समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद नरेश अग्रवाल ने यूपी के हरदोई जिले में आयोजित विरोध प्रदर्शन में कहा कि किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य दिलाना सरकार की जिम्मेदारी है। प्रदेश सरकार ने धान 1560 रुपये में खरीदने का ऐलान किया, लेकिन किसानों का धान मंडी पर 1200 रुपये में ही बिका। किसानों का धान बिचौलियों ने खरीदकर सरकारी केंद्रों पर बेच दिया। 360 रुपये किसके पास गए। सरकार धान खरीद की जांच कराए तो सच सामने आ जाएगा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद नरेश अग्रवाल ने ये बात संडीला में आयोजित विरोध प्रदर्शन में कही।
विज्ञापन
2 of 6
नरेश अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में सरकार बदलने के लिए सपा के पक्ष में मतदान करें। कार्यक्रम को एमएलसी मिसबाहुद्दीन, ब्लाक प्रमुख कुंवर वीरेंद्र सिंह, नगर पालिकाध्यक्ष रईस अंसारी ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
3 of 6
सभा को संबोधित करते नितिन अग्रवाल
- फोटो : अमर उजाला
सदर तहसील मुख्यालय पर पूर्व मंत्री और सदर विधायक नितिन अग्रवाल ने विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों का हाल खराब है। प्रदर्शन को नगर पालिकाध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर, जिला उपाध्यक्ष अमित बाजपेई, नगर अध्यक्ष वीसम अहमद, यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव मुकुल सिंह आशा, आदर्श दीपक मिश्रा, अमित त्रिवेदी रानू ने भी संबोधित किया। बिलग्राम में धरना प्रदर्शन का नेतृत्व सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली ने किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया।
4 of 6
नरेश अग्रवाल
इस दौरान विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नसीम अहमद, माधौगंज ब्लाक प्रमुख विवेक सिंह, दिनेश चंद्र गुप्ता, रघुनाथ यादव मौजूद रहे। सवायजपुर तहसील मुख्यालय पर आयोजित धरना प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष पद्मराग सिंह यादव ने कहा कि अगर रूपापुर चीनी मिल के मालिकों ने किसानों का बकाया भुगतान न किया तो वह शुगर मिल बंद कर देंगे। पाली नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रिजवान खां, मनोज, जागेश्वर पाल, रहमत अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
5 of 6
नरेश अग्रवाल
शाहाबाद में विरोध प्रदर्शन के दौरान सपा दो गुटों में बंटी नजर आई। सपा नेता मुजीब खां ने समर्थकों के साथ सरकार विरोधी नारे लगा ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसके अलावा तहसील गेट पर सरताज खां के नेतृत्व में पूर्व विधायक बाबू खां की मौजूदगी में विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया।
बिलग्राम में सपा के विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यक्रम स्थल पर एक ठेलिया में आलू रखे देख पुलिस के होश उड़ गए। आनन-फानन ही प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह ने आलू से भरी ठेलिया हटवा दी। बेहोश हुए सपा नेता हरदोई सदर तहसील के बाहर प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ सपा नेता प्रहलाद मिश्र की हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए। उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया।