उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े राजनीतिक घराने की छाेटी बहू अपर्णा यादव ने 1400 साल पुरानी ट्रिपल तलाक प्रथा को बंद किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर दी है।
विज्ञापन
मुस्लिम महिलाओं को मिलेगी और मजबूती
2 of 4
अपर्णा यादव
अपर्णा ने ट्वीट कर कहा कि यह एक स्वागत योग्य कदम है। इस कदम से खास तौर पर सामान्य और मुस्लिम महिलाओं को और मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
तीन तलाक देने की प्रथा पर रोकथाम
3 of 4
अपर्णा यादव
केंद्र सरकार ने गुरुवार को तलाक-ए-विद्दत यानी एक साथ तीन तलाक देने की प्रथा पर रोकथाम के लिए बिल लोकसभा में पेश किया था। इस बिल में एक साथ तीन तलाक देने पर तीन साल तक की सजा का प्रावधान है।
तलाक-ए-बिद्दत के खिलाफ बिल गुरुवार को लोकसभा में 7 घंटे के भीतर पास हो गया था। तलाक देने पर 3 साल जेल की सजा का प्रावधान है। तीन तलाक बिल को लेकर देश की आम जनता से लेकर राजनीतिज्ञों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इसी कड़ी में मुलायम सिंह यादव की छोटी बहु अपर्णा यादव ने भी अपना बयान जारी किया है।
its a welcome step and it will empower the women in general and muslim women in particular.this will address the... https://t.co/t9uJChUP38
— Aparna Bisht Yadav (@aparnabisht7) December 28, 2017