दो लाख वाले फ्लैट के लिए डिमांड सर्वे शुरू, अब केवल 30 तक कर सकते हैं आवेदन
Fri, 29 Dec 2017 09:29 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
सार
- प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास विकास परिषद ने इटावा योजना के लिए मांगे आवेदन
- सूडा-डूडा की ओर से पूर्व में चिन्हित आवेदकों को दिया गया है मौका
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत दो लाख रुपये देकर फ्लैट लेने के इच्छुक आवेदकों के बीच आवास विकास परिषद ने भी डिमांड सर्वे शुरू कर दिया है। परिषद की इटावा स्थित सूत मिल योजना के लिए पूर्व में सूडा-डूडा की ओर से चिह्नित किए गए आवेदक सर्वे में भाग ले सकते हैं। फ्लैट लेने के इच्छुक आवेदक 30 दिसंबर तक मिल परिसर में बने परिषद के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 4
डेमो पिक
प्रदेश सरकार ने भागीदारी में किफायती आवास योजना के अंतर्गत प्रदेश में एक लाख मकानों के निर्माण की तैयारी की है। ईडब्लूएस श्रेणी वाले इन मकानों की लागत साढ़े चार लाख रुपये आ रही है। इसमें केंद्र और राज्य सरकार मिलकर ढाई लाख रुपये की सब्सिडी देंगे। आवेदकों को दो लाख रुपये देने पड़ेंगे।
विज्ञापन
3 of 4
डेमो पिक
सूडा-डूडा की सूची में शामिल वैध आवेदकों के बीच सर्वे शुरू कराया गया है। परिषद इटावा में योजना के अंतर्गत फ्लैटों का निर्माण करेगा।
परिषद अधिकारियों के मुताबिक इटावा योजना में फ्लैट खरीदने के इच्छुक आवेदकों को पूर्व में किए गए आवेदन, आधार कार्ड की फोटो कॉपी, सहमति पत्र व रंगीन फोटो के साथ स्पिनिंग मिल परिसर में आवेदन करना होगा। 30 दिसंबर तक यह आवेदन किए जा सकेंगे।