फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुप्रिया का चाैंकाने वाला बयान, कहा-'गुजरात में अप्रत्याशित नहीं भाजपा की जीत'

Tue, 19 Dec 2017 04:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
अनुप्र‌िया पटेल
गुजरात चुनाव में भाजपा ने 8 प्र‌त‌‌िशत के अंतर से  कांग्रेस पर जीत हास‌िल की है। इस मामले में माेदी सरकार की एक मंत्री का चाैंकाने वाला बयान सामने अाया है। उन्हाेंने गुजरात में भाजपा की जीत काे अप्रत्याशित नहीं बल्क‌ि पहले से तय बताया है। 


 
Trending Videos
विज्ञापन

अप्रत्याशित नहीं है भाजपा की जीत

2 of 5
अनुप्र‌िया पटेल
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनुप्रिया पटेल ने गुजरात में भाजपा की जीत पर कहा कि यह कोई अप्रत्याशित जीत नहीं है। यह पहले से तय था। सिर्फ परिणामों की औपचारिकता आनी शेष थी। केन्द्रीय मंत्री ने यह बात सोमवार शाम इटावा रेलवे स्टेशन पर बातचीत के दौरान कही।     
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व और उनकी जन नीतियों की जीत है

3 of 5
अनुप्र‌िया पटेल
उन्होंने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व और उनकी जन नीतियों की जीत है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा की जीत पर भी हर्ष जताया। गुजरात मेें समाजवादी पार्र्टी के चुनाव लड़ने के बारे में उन्होंने कहा सपा पहले से ही इस चुनाव के प्रति गंभीर नहीं थी।  

सिकन्दरा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने जा रही थीं

4 of 5
अनुप्र‌िया पटेल
वह कानपुर देहात में सिकन्दरा विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करने जा रही थीं। सिकन्दरा के उपचुनाव पर उन्हाेंने कहा कि यहां पर भाजपा विधायक मथुरा प्रसाद पाल के निधन की वजह से उपचुनाव हो रहा है और दिवंगत विधायक के पुत्र इस चुनाव में प्रत्याशी हैं।    
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता के रुझान से लग रहा है वह चुनाव जीत जाएंगे

5 of 5
अनुप्र‌िया पटेल
जनता के रुझान से लग रहा है वह चुनाव जीत जाएंगे। अपने विभाग के बारे में उन्होंने बताया कि अंधेपन की बीमारी ट्रेकोमा भी उसी तरह से खत्म हो गया है जिस तरह से पोलियो और चर्मरोग का खत्मा हो गया है। इस दौरान भिंड के सांसद भागीरथ प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें