यूपी में उन्नाव जिले के बांगरमऊ क्षेत्र में एक ही सिरिंज से इंजेक्शन लगाकर लोगों को एचआईवी बांटने वाले झोलाछाप के खिलाफ सात महीने पहले शिकायत मिलने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का मामला शासन तक पहुंच गया है। इस मामले में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि पर्याप्त बजट न होने से स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। इसी से बांगरमऊ जैसी घटनाएं होती हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने सीएमओ से जवाब तलब किया है। सीएमओ का कहना है कि शनिवार शाम स्वास्थ्य मंत्री को बिंदुवार रिपोर्ट भेज दी गई है। बताया जा रहा है कि यह मामला विधानसभा में भी उठ सकता है।