टीवी के मशहूर शो 'इंडियास गॉट टैलेंट' में इटावा का लाल अनुज करतब करता दिखाई देगा। वह रसगुल्ला हवा में 20 से 30 फीट तक ऊपर उछाल कर सीधे मुंह में डाल लेता है। इस अनोखे करतब में अनुज ने 15 साल की प्रैक्टिस के बाद महारत हासिल की है। 9 अक्तूबर को मुंबई स्थित फिल्म सिटी में इंडियाज गॉट टैलेंट के सेट पर अनुज के करतब की टीवी राउंड के तहत शूटिंग हुई। जज मलाइका अरोड़ा खान, किरन खेर व करन जौहर के सामने अनुज ने तीन बार इस करतब को दिखाया।
विज्ञापन
2 of 6
डेमो पिक
इटावा शांति कॉलोनी निवासी रामसेवक यादव का 23 वर्षीय पुत्र अनुज वर्तमान में सैफई से आईटीआई कर रहा है।
विज्ञापन
3 of 6
डेमो पिक
इसके बाद शो के एंकर रित्विक ने लगभग तीन मंजिल ऊपर जाकर रसगुल्ला नीचे फेंका, उसे भी अनुज ने सीधा मुंह में डाल लिया। मलाइका ने उसे अगले राउंड के लिए हां बोल भी दिया, लेकिन किरन खेर व करन जौहर ने अगले राउंड में इसमें कुछ विशेष न होने की संभावना के चलते न कह दिया। 20 अक्तूबर से शुरू हो रहे इंडियाज गॉट टैलेंट के एक एपीसोड में उसका कारनामा दिखाया जाएगा।
4 of 6
डेमो पिक
गिनीज व लिम्का बुक में नाम दर्ज कराने की तमन्ना
अनुज ने बताया कि वह प्रतिदिन अभ्यास कर रहा है और उसकी तमन्ना लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड तथा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने की है। इससे पहले वह सैफई, कानपुर, लखनऊ आदि में अपने हुनर का प्रदर्शन कर चुका है। उसने सैफई में 2017 में आयोजित आईजीसीएल (इंडियन ग्रामीण क्रिकेट लीग) के उद्घाटन अवसर पर कारनामा दिखाकर वाहवाही लूटी थी।
विज्ञापन
5 of 6
डेमो पिक
दो वर्ष पूर्व तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के अवसर पर अनुज को प्रदर्शन करने के लिए बुलाया था और सम्मानित भी किया था। गत वर्ष इटावा महोत्सव में उसे इस हुनर के लिए अनुज को विशिष्ट सम्मान दिया था। उसका अगला लक्ष्य इसी करतब को आंख बंद करके करने का है।
कूल्हों का हो चुका है ऑपरेशन
अनुज की इस राह में संघर्ष भी कम नहीं रहे। वर्ष 2013 में लंबे समय तक बुखार से पीड़ित रहने के चलते उसके दोनों कूल्हे खराब हो गए थे जिनका ऑपरेशन करना पड़ा था। नई दिल्ली के एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) में उसके कूल्हों का ऑपरेशन हुआ जिससे कई माह व बिस्तर पर पड़ा रहा। इसके बावजूद उसने ठीक हाने के बाद दोबारा प्रैक्टिस शुरू की और फिर से पारंगत हो गया।