लाइटों की चकाचौंध और धुनों का जादू गुरुवार रात आईआईटीयंस के सिर चढ़कर बोला। मौका था आईआईटी कानपुर के शानदार फेस्टिवल ‘अंतराग्नि 2016’ के आगाज का। देशभर के 200 कॉलेजों से करीब 20 हजार से भी अधिक स्टूडेंट इस खास फेस्टिवल का हिस्सा बने। फेस्टिवल का शुभारंभ एक्टिंग डायरेक्टर प्रो. मुरलीधरन, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो.हरीश, ट्रिपल आईटी के पूर्व निदेशक प्रो.सोमनाथ विश्वास ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने इस फेस्टिवल के लिए स्टूडेंटों को शुभकामनाएं दीं।
Trending Videos
विज्ञापन
क्लासिकल नाइट ने जीता दिल
2 of 9
अाईअाआईटी कानपुर में बैंड की धुन पर थिरकती छात्राएं
- फोटो : रविन्दर सिंह भाटिया, अमर उजाला कानपुर
क्लासिकल नाइट ने जीता दिल
अंतराग्नि 2016 का सबसे पहला आयोजन ‘क्लासिकल नाइट’ का था, जहां देश के कई बेहतरीन कलाकारों ने अपनी खूबसूरत प्रस्तुतियों से हर किसी का दिल जीत लिया। मशहूर वीणा वादक ज्योति हेगड़े की धुन मंत्रमुग्ध कर देने वाली थी। उन्होंने रुद्र वीणा की मनमोहक प्रस्तुति दी। वहीं वायलिन वादन में अनुप्रिया देवताले की धुनों ने लोगों को झंकृत कर दिया।
विज्ञापन
पद्मश्री मधुप मुदगल ने भी सुरों का जादू बिखेरा
3 of 9
अंतराग्नि 2016 में थिरकते छात्र
पद्मश्री मधुप मुदगल ने भी सुरों का जादू बिखेरा। उन्होंने शास्त्रीय संगीत के हर सुरों से आईआईटीयंस का परिचय कराया। ...कैसे आऊंगा विजयनगरी... गायन ने महफिल में समा बांध दिया। कानपुर की कथक नृत्यांगना संजना तिवारी ने भी खूब तालियां बटोरीं।
यूरोपियन धुनों पर झूमे आईआईटीयंस
4 of 9
अंतराग्नि 2016 में बैंड ने मचाया धमाल
यूरोपियन धुनों पर झूमे आईआईटीयंस
क्लासिकल नाइट में इंडियन सुरों का जादू छाया तो दूसरी ओर यूरोपियन धुनों ने भी आईआईटीयंस को अपना दीवाना बना डाला। इसके लिए खास यूरोप का नामचीन म्यूजिक बैंड माइक कैंडीज आईआईटीयंस के बीच था। माइक कैंडीज ने स्माइली मास्क पहनकर अपनी रॉक धुनों से हर किसी को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
देर रात तक छात्र-छात्राएं ग्राउंड पर आसमान के नीचे झूमते आए नजर
5 of 9
अंतराग्नि 2016 का जश्न
माइक कैंडीज के बर्निग, लव ऑन माय माइंड, क्रैकीन, स्ट्रीम ट्रेन, एक्टेंडेड मिक्स, बैक टू यू, समर ड्रीम जैसी कई धुनों ने छात्र-छात्राओं को मदहोश कर दिया। देर रात तक छात्र-छात्राएं ग्राउंड पर आसमान के नीचे झूमते नजर आए।
विज्ञापन
फैशन का दिखा जलवा
6 of 9
अंतराग्नि में जश्न का माहाैल
फैशन का दिखा जलवा
देर रात ऋतंभरा फैशन शो का जलवा भी देखने को मिला। एक से बढ़कर एक स्टाइलिश ड्रेस पहन जब छात्र-छात्राएं रैंप पर उतरे तो हर कोई देखता ही रह गया। कैट वॉक का बेहतरीन नजारा लोगों को खूब भाया।
विज्ञापन
रित्वीज भौमिक, डिजायनर योगेश चौधरी और ब्लागर तान्या महेंद्र ने शिरकत की।
7 of 9
अंतराग्नि 2016 का शुभारंभ करते प्राे. ए अार हरीश व रित्विज भाैमिक
आईआईटी दिल्ली, आईआईटी बांबे, दिल्ली यूनिवर्सिटी, एनआईएफटी कलकत्ता, एनआईएफटी दिल्ली जैसे कई संस्थानों से 20 टीमों ने इसमें प्रतिभाग किया। देर रात तक चले इस फैशन शो में बतौर जज प्रो.रित्वीज भौमिक, डिजायनर योगेश चौधरी और ब्लागर तान्या महेंद्र ने शिरकत की।
प्रैक्टिस में दिखी झलकियां
8 of 9
अंतराग्नि 2016 में अलग-अलग वेष-भूषा में छात्राएं
प्रैक्टिस में दिखी झलकियां
चार दिनों तक चलने वाले इस फेस्टिवल के लिए देशभर से हजारों छात्र-छात्राएं आईआईटी पहुंचे। दिनभर खुले मैदानों में प्रैक्टिस के जरिए इस खूबसूरत फेस्टिवल की झलकियां दिखाईं। आईआईटी दिल्ली की नैंसी और मैडी पहली बार अंतराग्नि का हिस्सा बनीं। दोनों ने इस फेस्टिवल को शानदार बताया। कहा कि वह अगली बार फिर से इसका हिस्सा बनेंगी।