आईआईटी कल्चरल फेस्ट ‘अंतराग्नि 2016’ का आगाज हो चुका है। देरशाम तक देश के तमाम राज्यों से स्टूडेंटों के आने का सिलसिला लगा रहा। लगभग 2000 के करीब स्टूडेंटों के फेस्ट में पहुंचने की खबर है। सबके रहने, खाने का इंतजाम आईआईटी कैंपस में ही किया गया है। शानदार फेस्ट का मीडिया पार्टनर प्रमुख हिंदी दैनिक ‘अमर उजाला’ है।
आज शाम तकरीबन 6:30 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है। रात 11:59 बजे तक क्लासिकल नाइट, क्रिएटिव राइटिंग, क्रिएटिव फोटोग्राफी, ऋतंभरा फैशन शो और इनफॉरमल फन जोन जैसे प्रोग्राम होंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
फैशन शो के खूबसूरत चेहरे
2 of 5
कानपुर आईआईटी के फेस्ट में दिल्ली की लड़किया
- फोटो : रविंदर सिंह भाटिया
आईआईटी का फैशन शो मुख्य आकर्षण का केंद्र रहता है। इस बार 'ऋतंभरा फैशन शो' के नाम से होने जा रहे इस प्रोग्राम में दिल्ली समेत अलग-अलग राज्य के बहुत से लड़के-लड़कियां पहुंचे हैं। आज फैशन शो का पहला चरण होगा। इसके अलावा क्लासिकल नाइट, क्रिएटिव राइटिंग, क्रिएटिव फोटोग्राफी जैसे प्रोग्राम भी होंगे।
विज्ञापन
डांस प्रोग्राम में लड़कों की टीम का जलवा
3 of 5
आईआईटी फेस्ट के डांस प्रोग्राम में हिस्सा लेने पहुंचे छात्र
- फोटो : रविंदर सिंह भाटिया
कैंपस में डांस प्रोग्राम में हिस्सा लेने वाली टीमें भी पहुंच रही हैं। दोपहर को कई टीम पसीना बहाती नजर आई। आमतौर पर लड़कियां डांस प्रोग्राम में ज्यादा नजर आती हैं, लेकिन इस बार कई टीम केवल लड़कों की है, जो डांस प्रोग्राम को और भी खास बनाने वाली है। कैंपस में लड़कों की एक टीम डांस प्रैक्टिस करती हुई नजर भी आई।
कैंपस में मस्ती करते घुम रहे छात्र
4 of 5
आईआईटी कैंपस में फन करती लड़कियां
- फोटो : रविंदर सिंह भाटिया
कई छात्र-छात्राएं ग्रुप बनाकर कैंपस का जायजा लेने के लिए घूमते नजर आए। इस दौरान कई लड़कियां अपनी तस्वीरें भी खींचती दिखाई दी। अलग-अलग हाव-भाव में इनका तस्वीर खीचने का अंदाज बता रहा था कि वे आपस में मस्ती कर रही हैं।
आईआईटी फेस्ट में हिस्सा लेने पहुंची बिहार की लड़कियां
- फोटो : रविंदर सिंह भाटिया
इसके अलावा ओपनिंग नाइट में बेल्जियम के कलाकारों की परफॉरमेंस होगी। रॉक बैंड का रंग जमेगा। यह कार्यक्रम रात 10 बजे ग्राउंड में होना है।
बता दें अलग-अलग राज्यों से कई बैंड टीम भी पहुंच चुकी है। उन्हीं टीमों मेें से एक बिहार की टीम से अमर उजाला के फोटोग्राफर मुखातिब हुए। लड़कियों ने जमकर तस्वीरें खिंचवाई।