लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के दौरान चित्रकूट में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सपा-बसपा गठबंधन को निशाने पर रखा। उन्होंने कहा कि बुआ-भतीजे को 25 साल का मौका मिला, लेकिन प्रदेश के लिए कुछ नहीं किया। विकास पर ध्यान दिया होता तो बुंदेलखंड की ऐसी हालत न होती।
विज्ञापन
2 of 5
अमित शाह (फाइल फोटो)
वह सोमवार को हाईवे स्थित बेड़ी पुलिया के पास मैदान में बांदा-चित्रकूट लोकसभा प्रत्याशी आरके सिंह पटेल के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले एक सरकार आती थी, एक ही जाति का काम करती थी। मोदी सरकार ने सबका साथ सबका विकास किया है।
विज्ञापन
3 of 5
सोनिया गांधी, राहुल गांधी
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को मौनी बाबा व सोनिया गांधी के इशारे पर चलने वाले प्रधानमंत्री बताया।उन्होंने किसानों सहित हर वर्ग को योजनाओं के माध्यम से लुभाने का प्रयास किया। कहा कि छोटे- बडे़ सभी किसानों को सामान्य निधि योजना का लाभ दिया जाएगा, किसानों को पेंशन दी जाएगी।
4 of 5
अमित शाह ने किया जनसभा को संबोधित
- फोटो : twitter
खेतों की सिंचाई के लिए गांव-गांव में व्यवस्था की जाएगी। बुंदेलखंड क्षेत्र में सिंचाई के लिए तीन हजार करोड़ से तालाबों का निर्माण किया जाएगा। केन-बेतवा जोड़ने की योजना शुरू की जाएगी। पाइप से घर-घर पानी पहुंचे इसके लिए 3 लाख 30 हजार करोड़ लगाया जाएगा। छोटे व्यापारियों को जीएसटी से अलग रखा जाएगा।
बेरोजगारों को रोजगार देने का कार्य किया जाएगा। भाजपा सरकार ने 133 योजनाएं शुरू की हैं, जिससे सभी को फायदा मिल रहा है। उन्होंने जनसभा में कई बार पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक का जिक्र किया। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बीस साल तक एक भी दिन छुट्टी नहीं ली। मिलावट के गठबंधन के नेता है राहुल गांधी, जो गर्मी बढ़ने पर विदेश में ऐसी जगह चले जाते हैं जहां पर उनकी मां भी ढूंढ नहीं पाती।