फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के चाणक्य के तीखे तेवर, बोले- पाकिस्तान वाले इन तीनों के ममेरे और चचेरे भाई

Thu, 25 Apr 2019 06:39 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
1 of 6
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इटावा लोकसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी डॉ. रामशंकर कठेरिया के पक्ष में जनसभा की। कहा कि कांग्रेस के तीन थ्री जी हैं, सोनिया, राहुल और प्रियंका तो भाजपा के भी तीन थ्री जी हैं गांव, गंगा और गो माता। भाजपा सरकार ने तीनों के विकास का काम किया है। सपा, बसपा गठबंधन और कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। कहा कि जब नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान पर हमला कराया तब पूरा देश खुश था पर मायावती, अखिलेश और राहुल बाबा छाती पीट रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी की चारों दिशाओं में गूंज है। जहां भी जाओ बस एक ही नाम है, मोदी, मोदी, मोदी, मोदी। 
विज्ञापन

2 of 6
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
अमित शाह हेलीकॉप्टर से ठीक तीन बजे औरैया पहुंचे। 3:15 बजे उन्होंने मंच से भाषण शुरू किया। तकरीबन 30 मिनट के भाषण में उन्होंने नरेंद्र मोदी को देश का हीरो और राहुल गांधी, मायावती, अखिलेश को देश का विलेन करार दिया। भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष के साथ उन्होंने अपने भाषण में सरकार की उपलब्धियों को गिना डाला।
विज्ञापन

3 of 6
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
बोले, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने गांव, गंगा और गो माता के विकास का काम किया है। गांव शहरों से जुड़ गए हैं, गांव-गांव बिजली, पानी और सड़क है। कुंभ में लोगों को गंगा के स्वच्छ जल से स्नान करने को मिला। पूर्ववर्ती सरकारों में गाय माता का कत्लेआम किया जा रहा था। सपा-बसपा गठबंधन पर कटाक्ष किया। कहा कि मायावती पर हमला करने वाले मुलायम आज उनके साथ हैं। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार आई तब से गुंडों का एनकाउंटर किया गया। 

 

4 of 6
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
अमित शाह ने कहा कि देश नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित है। पूर्ववर्ती सरकार के प्रधानमंत्री मौनी बाबा (मनमोहन सिंह) थे। जवानों के सिर काटे जा रहे थे तब वह चुप रहते थे। देश की बागडोर मोदी ने संभाली तो पाकिस्तान को उसकी धरती में घुसकर मारा। जवानों की शहादत का बदला लिया। जब नरेंद्र मोदी सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक से दुश्मन को परास्त कर रहे थे, पूरा देश खुशियां मना रहा था, जबकि तीन लोग मायावती, अखिलेश और राहुल बाबा मातम मनाकर छाती पीट रहे थे। जैसे पाकिस्तान वाले इनके ममेरे और चचेरे भाई हों।
विज्ञापन

5 of 6
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने औरैया के लोगों से सवाल किया कि क्या आतंकवादी, दुश्मन देश के लोग इन तीनों के ममेरे चचेरे भाई हैं। सपा बसपा और कांग्रेस के लोग हिसाब मांग रहे हैं कि केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश को क्या दिया। उन्होंने कहा कि मैं बताता हूं कि क्या दिया। केंद्र सरकार ने तीन लाख 30 हजार करोड़ रुपये उत्तर प्रदेश को दिए। देश को 133 योजनाओं के देने का काम किया। अमित शाह ने कहा कि औरैया वालों सुन लो कि अगर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री नहीं बनाओगे तो ये लोग (सपा बसपा गठबंधन और कांग्रेस) कश्मीर को बेच देंगे। कह रहे हैं कि कश्मीर में भी प्रधानमंत्री होना चाहिए, क्या एक देश में दो प्रधानमंत्री होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि भारत माता की सौगंध जब तक नरेंद्र मोदी हैं तब तक कश्मीर को भारत से कोई भी अलग नहीं कर सकता है। कश्मीर भारत का मस्तक है और हमेशा बना रहेगा।अमित शाह ने मंच से औरैया वालों को भाजपा की सरकार की उपलब्धियां और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से झांसी से जोड़ते हुए दिल्ली का सफर सुगम करने के लिए भी बताया। इसके बाद उन्होंने भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष के साथ भाषण को समाप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें