लोकसभा चुनाव 2019 में यूपी की 14 सीटों पर पांचवें चरण के मतदान से ठीक पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने फतेहपुर में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव सहित मायावती के खिलाफ जमकर आग उगली। इस दौरान अमित शाह ने जनता से कई बड़े वादे भी किए। मतदान से ठीक पहले जनता से किए गए ये वादे क्या यूपी की 14 सीटों पर विपक्षियों के चुनावी गणित को बिगाड़ सकते हैं यह तो अब 23 मई को ही पता चलेगा।
विज्ञापन
2 of 7
राहुल गांधी व अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रचार के आखिरी दिन शनिवार को फतेहपुर के एमजी कालेज मैदान में जनसभा को संबोधित किया। भाषण की शुरुआत उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से अपने गहरे रिश्तों की दुहाई देते हुए की। शाह ने कहा कि वह मोदी के साथ बीस बरस से हैं। उन्हें अच्छी तरह जानते हैं। एक तरफ मोदी हैं जिन्होंने एक भी छुट्टी नहीं ली तो दूसरी तरफ राहुल बाबा हैं।
विज्ञापन
3 of 7
पीएम मोदी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, मायावती
काम करने वाला या गायब हो जाने वाला’। उन्होंने कहा कि इस बार सरकार बनने पर जम्मू-कश्मीर में धारा 370 खत्म कर देंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकसभा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सबसे पहले फतेहपुर की धरती के महान सपूतों को याद किया। कहा कि आजादी के सत्तर साल में 55 साल देश में राहुल बाबा के परिवार ने शासन किया।
4 of 7
पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में 25 साल कभी बुआ तो कभी भतीजे की सरकार सत्तासीन रही, लेकिन इन दलों ने गरीब जनता के लिए कुछ नहीं किया। 55 साल से पिछड़ा वर्ग के लोग संवैधानिक सम्मान की मांग कर रहे थ, उन्हें यह सम्मान मोदी सरकार ने दिया। सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि मोदी ने पांच साल में ही इतना काम कर दिया कि राहुल बाबा, बुआ-बबुआ सभी के चेहरे का नूर उड़ गया है।
विज्ञापन
5 of 7
अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव, अमित शाह, पीएम मोदी
आरक्षण मुद्दे पर कहा कि मोदी सरकार ने बिना पिछड़ी जातियों का कोटा कम किए अगड़ी जाति के गरीबों के लिए दस प्रतिशत आरक्षण लागू किया है। पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह पर भी सियासी तीर छोड़े। कहा कि केंद्र में दस साल की कांग्रेस सरकार में आलिया, माल्या, जमालिया देश में आते रहे और लूटते रहे। पर, मौनी बाबा कुछ नहीं बोले।
विज्ञापन
6 of 7
अमित शाह- पीएम मोदी
एअर स्ट्राइक पर कांग्रेस के सवालों का जवाब देते हुए शाह ने कहा कि पुलावामा में जिस तरह से 56 इंच की छाती वाले मोदी ने पाकिस्तान के होश उड़ा दिए, इससे सभी बेचैन हैं। राहुल बाबा के गुरु सैम पित्रोदा कहते हैं कि बालकोट में कोई हमला नहीं हुआ। हम कहते हैं कि अगर सीमा पार से गोली आएगी तो बदले में यहां से गोला जाएगा। इलेक्शन आएंगे-जाएंगे, लेकिन हम इन्हें नहीं छोड़ेंगे।
सरकार रहे न रहे, जब तक एक भी भाजपाई के शरीर में खून है, चाहे जितना विरोधी बोल लें काश्मीर को हम नहीं छोड़ेंगे। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए शाह ने कहा जो गर्मी बढ़ते ही छुट्टी मनाने चले जाते हैं। कहां जाते हैं इसका पता भी नहीं चल पाता। तंज कसे, ‘मां भी ढूंढती रहती है कि बिटवा कहां चला गया’। सवालिया लहजे में कहा, ‘तो बताओ कैसा पीएम चाहिए।