उत्तर प्रदेश के कन्नौज में कूड़ा गाड़ी से पशुपालक के शव को भेजने का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि कन्नौज पुलिस का एक और कारनामा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट के एक मामले में पुलिस ने एंबुलेंस न मिलने पर घायल को ठेला गाड़ी से अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
2 of 5
एंबुलेंस नहीं मिली तो ठेला गाड़ी से भेजा
- फोटो : amar ujala
कन्नौज में रंजिश के चलते पड़ोसियों ने युवक को घायल कर दिया। पुलिस ने उसे ठेला गाड़ी से जिला अस्पताल भेज दिया। ठेला गाड़ी से अस्पताल जा रहे घायल का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं रविवार को जिला अस्पताल में पेड़ से फांसी लगाने वाले पशुपालक का शव पुलिस ने नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी से पोस्टमार्टम हाउस भेजा था।
विज्ञापन
3 of 5
पीड़िता ने रोते हुए सुनाई दास्तां
- फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी के अधिकृत अकाउंट से सीएम कार्यालय ट्वीट किए जाने के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। डीजीपी के निर्देश के बाद कन्नौज एसपी ने इस मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है। शहर के मोहल्ला मौसमपुर अल्हड़ निवासी अरुण पुत्र मुकेश और उसकी बहन को दो मई को पड़ोसी बेचेलाल, राजीव और नीरज ने मारपीट कर घायल कर दिया था।
4 of 5
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
- फोटो : amar ujala
अरुण कुमार की मां ठेली से लेकर कोतवाली पहुंची थीं। यहां से पुलिस ने घायल अरुण कुमार को एक चौकीदार के साथ ठेला गाड़ी से जिला अस्पताल भेज दिया। मंगलवार को ठेली पर जा रहे घायल अरुण कुमार का वीडियो वायरल हुआ। इसका एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने संज्ञान लिया। इसके बाद सीओ सिटी श्रीकांत प्रजापति को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
इससे पहले पुलिस ने कूड़ा गाड़ी से एक शव को भेजा था
- फोटो : amar ujala
मामला एसपी के संज्ञान में आने के बाद मंगलवार को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश में दबिश शुरू कर दी। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। सीओ सिटी को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।