फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अमर उजाला संवाद’ से अब तक की सबसे बड़ी चर्चा का गवाह बनने जा रहा कानपुर

Mon, 26 Mar 2018 08:10 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

- देश की बड़ी शख्सियतों से जनता के होंगे सवाल-जवाब
- सोमवार को सुबह 9 बजे से पीएसआईटी, भौंती में शुरू होगा संवाद कार्यक्रम  
विज्ञापन
1 of 7
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम
कानपुर महानगर के लिए सोमवार का दिन सबसे ऐतिहासिक दिन साबित होने जा रहा है। कानपुर अब तक की सबसे बड़ी चर्चा का गवाह बनने जा रहा है। पीएसआईटी कॉलेज, भौंती में आयोजित ‘अमर उजाला संवाद’ कार्यक्रम में देश की जानी मानी हस्तियां शिरकत करने आ रही हैं।
 
विज्ञापन

2 of 7
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम
संवाद कार्यक्रम के तीन सेशन चलेंगे। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कानपुर के विकास को लेकर सरकार की योजनाओं के बारे में जनता से बातचीत करेंगे। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के विकास में कानपुर के योगदान पर अपने विचार रखेंगे। वहीं एक्टर जॉन अब्राहम बॉलीवुड में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं की जिज्ञासाएं दूर करेंगे।
 
विज्ञापन

3 of 7
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम
वहीं इंटरनेशनल लाइफ कोच गौर गोपाल दास आधुनिक समाज की चुनौतियों का सामना करने के तरीके बताएंगे। मशहूर गीतकार इरशाद कामिल साहित्य लेखन की बारीकियां समझाएंगे। चर्चाओं के बीच कनपुरिया कॉमेडी का तड़का लगाने को राजू श्रीवास्तव भी आ रहे हैँ। बॉलीवुड अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी फिल्म इंडस्ट्री में अपने अनुभव लोगों के साथ साझा करेंगी।

 

4 of 7
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम
संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन राठौड़, भारतीय पैरालिंपियन देवेंद्र झाझड़िया, जिमनास्ट कोच विश्वेसर नंदी, जिमनास्ट दीपा करमाकर और भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना भी बातचीत करेंगे। इस कार्यक्रम से कानपुर शहर विकास के मार्ग पर एक कदम आगे और बढ़ेगा।
 
विज्ञापन

‘अमर उजाला संवाद’ कार्यक्रम के सहयोगी

5 of 7
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम
को-प्रेसेंटिंग स्पॉन्सर पल्स कैंडी, स्मार्टफोन पार्टनर कोमियो स्मार्टफोन, नॉलेज पार्टनर पीएसआईटी, रेडियो पार्टनर रेड एफएम, टीवी पार्टनर समाचार प्लस, एसोसिएट पार्टनर फिल्म बंधु और उत्तर प्रदेश सरकार।
 
विज्ञापन

लाइव देखें कार्यक्रम

6 of 7
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम
अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com और अमर उजाला के फेसबुक पेज पर आप ‘अमर उजाला संवाद’ कार्यक्रम कहीं भी बैठकर लाइव देख सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद को लेकर शहरवासियों में गजब का उत्साह

7 of 7
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में आ रहे राजू श्रीवास्तव
‘अमर उजाला संवाद’ कार्यक्रम को लेकर शहरवासियों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। एंट्री पास खत्म होने के बाद भी लोग इसे हासिल करने के लिए इस कदर परेशान दिखे कि फजलगंज स्थित अमर उजाला दफ्तर में घंटों तक लाइन लगाए खड़े रहे। केवल उन्हीं लोगों को ही पास दिया गया जिन्हें लकी ड्रॉ के माध्यम से चुना गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें