उत्तर प्रदेश का कानपुर शहर अब तक की सबसे बड़ी चर्चा का गवाह बनने जा रहा है। सोमवार दिनांक 26 मार्च 2018 को पीएसआईटी कॉलेज, भौंती में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में देश की चर्चित हस्तियों से सीधा मुलाकात और बातचीत करने का मौका मिलेगा। संवाद कार्यक्रम के तीन सेशन चलेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आ रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 9
अमर उजाला संवाद
योगी आदित्यनाथ
योगी आदित्यनाथ का पूरा नाम अजय सिंह बिष्ट है। वे वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। गोरखपुर के प्रसिद्ध गोरखनाथ मन्दिर के महंत और राजनेता के रूप में उन्हें पूरा देश जानता है। इन्होंने 19 मार्च 2017 को प्रदेश के विधान सभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत के बाद यहां के 21वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 5 जून 1972 को उत्तराखण्ड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित यमकेश्वर तहसील के पंचुर गांव के एक गढ़वाली राजपूत परिवार में योगी आदित्यनाथ का जन्म हुआ। इनके पिता का नाम आनन्द सिंह बिष्ट है जो एक फॉरेस्ट रेंजर थे। सीएम योगी की मां का नाम सावित्री देवी है। उन्होंने 1998 से 2017 तक भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और 2014 लोकसभा चुनाव में भी यहीं से सांसद चुने गए थे। आदित्यनाथ गोरखनाथ मन्दिर के पूर्व महन्त अवैद्यनाथ के उत्तराधिकारी हैं। वे हिंदू युवाओं के सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रवादी समूह हिंदू युवा वाहिनी के संस्थापक भी हैं।
विज्ञापन
3 of 9
अमरर उजाला संवाद
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव किसी परिचय के मोहताज नहीं है। अखिलेश का जन्म 1 जुलाई 1973 में सैफई में मुलायम सिंह यादव के घर पर हुआ था। राजस्थान धौलपुर के आर्मी स्कूल से अपनी पढ़ाई शुरू करने वाले अखिलेश यादव को राजनीति के गुर विरासत में अपने पिता मुलायम सिंह यादव से मिले हैं। उन्होंने मैसूर विश्वविद्यालय से अपनी कॉलेज की पढ़ाई पूरी की और उच्च शिक्षा के लिए ऑस्ट्रेलिया चले गए। सिडनी यूनीवर्सिटी से उन्होंने पर्यावरण इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री हासिल की। सन 2000 में कन्नौज सीट पर हुए उप चुनाव में उन्हें लोकसभा सदस्य चुना गया। 2004 में वे फिर यहीं से सांसद बने। 2009 आम चुनाव में वे तीसरी बार सांसद बने। 15 मार्च 2012 में वे 38 वर्ष की उम्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। अखिलेश को क्रिकेट खेलने के साथ साइक्लिंग का भी शौक है। 20 नवंबर 1999 मेें डिंपल यादव से उनकी शादी हुई। उनके बेटा अर्जुन और दो बेटियां टीना एवं अदिती हैं।
4 of 9
अमर उजाला संवाद
राज्यवर्धन राठौड़
राज्यवर्धन राठौड़ आजादी के बाद के पहले ऐसे निशानेबाज हैं, जिन्होंने डबल ट्रैप स्पर्धा में पदक जीता हो। 2004 में एथेंस में हुए ओलंपिक गेम्स में उन्होंने रजत पदक जीता था। सेना से निशानेबाज और अब केंद्रीय मंत्री बने राज्यवर्धन राठौड़ का स्नातक के बाद भारतीय सैन्य अकादमी में चयन हो गया था। जम्मू-कश्मीर में तैनाती के दौरान उन्होंने आतंक विरोधी ऑपरेशन में सराहनीय काम किया था। राज्यवर्धन का जन्म 1970 में कर्नल लक्ष्मण सिंह राठौड़ के घर राजस्थान के जैसलमेर में हुआ था। राज्यवर्धन वर्तमान में जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के सांसद हैं।
विज्ञापन
5 of 9
अमर उजाला संवाद
इरशाद कामिल
कभी टेलीविजन शो के टाइटल ट्रैक लिखने वाले इरशाद कामिल ने कई ऐसे गाने लिखे हैं, जो आज लोगों की जुबान पर छाए रहते हैं। फिल्म लव आजकल का आज दिन चढ़े, चले आना...। रॉकस्टार का कतिया करूं, कतिया करूं, सारी रातें कतिया करूं...। प्रेम रतन धन पायो का आज उनसे मिलना है हमें...जैसे मशहूर गाने इरशाद कामिल की ही देन हैं। इरशाद जब वी मेट, चमेली, लव आज कल, रॉकस्टार’, आशिकी-2, रांझणा, हाईवे, तमाशा जैसी कई फिल्मों के लिए गीत लिख चुके हैं। इरशाद का जन्म 5 सितंबर 1971 को पंजाब में संगरूर जिले के मलेरकोटला में हुआ है। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय में पत्रकारिता का अध्ययन किया। रॉकस्टार के लिए उन्हें फिल्म फेयर अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन
6 of 9
अमर उजाला संवाद
दीपा करमाकर
छह साल की कम उम्र से ही जिमनास्ट का अभ्यास करने वाली दीपा करमाकर को शुरुआत में ही फ्लैट फीट नाम की बीमारी ने घेर लिया। इसके बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और आज देश ही नहीं विदेश में भी तिरंगा लहराया है। दीपा भारत की अकेली ऐसी महिला खिलाड़ी हैं, जो जिन्होंने ओलंपिक (2016) में जिमनास्ट का प्रतिनिधित्व किया हो। 9 अगस्त 1993 को त्रिपुरा के अगरतला में जन्मी दीपा ने 2007 में जलपाईगुड़ी में जूनियर नेशनल जीता। 2007 से दीपा ने राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कुल 77 पदक जीते हैं, जिनमें से 67 स्वर्ण पदक हैं।
विज्ञापन
7 of 9
अमर उजाला संवाद
कीर्ति कुल्हारी
साल 2000 में फिल्म ‘खिचड़ी’ से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली कीर्ति कुल्हारी ने हाल में आई फिल्म पिंक में अपने दमदार अभिनय से बॉलीवुड इंडस्ट्री का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी हैं। उड़िया भाषा में कीर्ति की पहली फिल्म धारिणी थी। इसके बाद 2011 में बॉलीवुड फिल्म शैतान और पिछले साल आई इंदु सरकार में भी कीर्ति ने दमदार अदाकारी का परिचय दिया है। कीर्ति का जन्म 1985 को राजस्थान के झुनझुनू में हुआ था। पिता नेवी में थे। कीर्ति ने मुंबई के कॉलेज से पत्रकारिता में डिग्री करने के साथ ही थिएटर शो और टीवी विज्ञापनों में काम करना शुरू कर दिया था।
8 of 9
अमर उजाला संवाद
जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता और मॉडल हैं। अब्राहम का जन्म 17 दिसम्बर 1972 को सिधि, मुंबई में हुआ था। कई विज्ञापनों और कंपनियों के लिए मॉडलिंग करने के बाद, अब्राहम ने जिस्म फिल्म (2003) से अपना फिल्मी सफर प्रारंभ किया, जिसने उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ नवागत पुरस्कार नामांकन दिलाया। इसके बाद उन्हें अपनी पहली व्यावसायिक सफलता धूम (2004) के द्वारा मिली। धूम और फिर जिंदा (2006) में बाद वे महत्वपूर्ण सफल फिल्म वाटर (2005) में दिखाई दिए। 2007 में फिल्म बाबुल के लिए उनका नामांकन फिल्म फेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक की श्रेणी में किया गया। उनके पिता अलवाए केरल के मशहूर शिल्पकार हैं। उनकी मां का नाम फिरोजा ईरानी हैं। अब्राहम का पारसी नाम फरहान है, पर उनके पिता, जो एक सिरियन क्रिश्चियन हैं, उन्होंने उनका नाम जॉन रखा। अब्राहम ने बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल, माहिम (मुंबई) में अध्ययन किया और मुंबई शैक्षिक ट्रस्ट से एमएमएस किया। कई देशों में माडलिंग की। वे कई विज्ञापनों और पंकज उदास, हंसराज हंस और बाबुल सुप्रियो के म्यूजिक वीडियो में भी दिखाई दिए।
गौर गोपाल दास
गौर गोपाल दास एक भिक्षु, आध्यात्मिक चिंतक, जीवन शैली और प्रेरक रणनीतिकार, दुनिया के साथ गहरी आध्यात्मिक अंतर्दृष्टि साझा करने वाले गुरु हैं। उनका जन्म 2 सितंबर 1974 को महाराष्ट्र में हुआ। उन्होंने 22 साल पहले इलेक्ट्रिकल अभियंता के रूप में योग्यता प्राप्त की। हेवलेट-पैकार्ड के साथ एक संक्षिप्त कार्यकाल के बाद वे एक भिक्षु और मोटिवेशनल स्पीकर बन गए। वे परम पावन राधानाथ स्वामी के छात्र हैं और कृष्ण चेतना के लिए अंतर्राष्ट्रीय सोसायटी (इस्कॉन) में भिक्षु हैं। भारत के विभिन्न प्रतिष्ठित कॉलेजों में और वैश्विक स्तर पर दो दशकों से बोल रहे हैं। इन्फोसिस, बार्कलेज, बैंक ऑफ अमेरिका, ई. वाय., फोर्ड, मैकिंटोश जैसी कॉर्पोरेट कंपनियां लगातार मदद और मार्गदर्शन के क्षेत्र में गौर गोपाल दास से मदद मांगती हैं। लंदन की यात्रा के दौरान उन्हें ब्रिटिश संसद में भाषण देने के लिए आमंत्रित किया गया था। उन्हें आध्यात्मिकता और प्रेरणा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2016 के रोटरी इंटरनेशनल के सुपर अचीवर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।