महोबा के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में अमर उजाला के तत्वावधान में भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में अच्छे अंक पाने वाले 50 मेधावियों को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी सहदेव और नगर पालिका महोबा की चेयरमैन दिलाशा सौरभ तिवारी ने मेडल पहनाकर प्रशस्ति पत्र दिए तो बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन
2 of 5
अमर उजाला भविष्य-ज्योति सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
प्रशस्ति पत्र पाकर मेधावी खुश नजर आए। जीजीआईसी में शुक्रवार सुबह 10.30 बजे जिलाधिकारी ने कार्यक्रम की शुरूआत कराई। डीएम ने कहा कि मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने की अमर उजाला की यह अनूठी पहल है।
विज्ञापन
3 of 5
अमर उजाला भविष्य-ज्योति सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
इस तरह के कार्यक्रम होने से छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ता है। बच्चों में प्रतिस्पर्धा के प्रति रुझान पैदा होता है। उन्होंने कहा कि अमर उजाला समय-समय पर छात्र-छात्राओं व अन्य लोगों के हितों के लिए पुनीत कार्य कर रहा है। वह बेहद सराहनीय है।
4 of 5
अमर उजाला भविष्य-ज्योति सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि अमर उजाला ने इस तरह के कार्यक्रम करके समाचार पत्र की भी अलख पहचान बनाई है। यही वजह है कि जिले में 'अमर उजाला' को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह मेडल बच्चों को और आगे बढ़ने का संदेश देता है।
साथ ही दूसरे बच्चों की भी शिक्षा के प्रति ललक बढ़ती है। चेयरमैन प्रतिनिधि सौरभ तिवारी व संजय मिश्रा ने कहा कि अमर उजाला जिस मुकाम पर है। उसमें तमाम लोगों की दुुआओं का भी श्रेय हैं। इस मौके पर पं. जगप्रसाद तिवारी, रामजी गुप्ता, अशोक वाजपेयी, एके त्रिपाठी सहित तमाम लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जीजीआईसी की प्रधानाचार्या सरगम खरे ने किया।