फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर हत्याकांड: नूरबख्श को हर कदम पर मिली खून से सनी लाश, तस्वीरें उस काली रात की जब हर आंख रोई

Fri, 28 Jun 2019 06:11 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
1 of 8
हमीरपुर में पांच हत्याओं के बाद बेसुध परिजन - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर में एक घर के भीतर पांच लोगों की हत्या कर दी गई। मृतकों में चार लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं। पांचवीं उनके घर आई रिश्तेदार बच्ची थी। पांच हत्याओं से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्या की वजह घर में ही मानकर पुलिस की शक की सुई नजदीकियों पर ही टिक गई है। 

 
विज्ञापन

2 of 8
बेड पर पड़ी थी खून से सनी तीन साल की आलिया की लाश - फोटो : अमर उजाला
पांच हत्याओं की वारदात कलक्ट्रेट की सेवा से रिटायर्ड चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नूरबख्श के घर में हुई। थाना बिवांर के बिहूंनी गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद नूरबख्श बृहस्पतिवार रात घर में घुसे तो भीतर परिवार के लोगों के शव अलग-अलग स्थितियों में पड़े नजर आए।

 
विज्ञापन

3 of 8
पांच हत्याओं के बाद फैल गई दहशत - फोटो : अमर उजाला
हत्या का शिकार हुए लोगों में नूरबख्श की मां शकीना (85), नूरबख्श का बेटा रईस (28), रईस की पत्नी रोशनी (25), रईस की बेटी आलिया (03), नूरबख्श की बेटी गुड़िया की बेटी रोशनी (11) शामिल थीं। सभी के सिर पर शरीर पर धारदार हथियार या पत्थर जैसी भारी चीज से हमले के निशान थे। 

 

4 of 8
नूरबख्श के परिवार को ढांढस देते डीआईजी - फोटो : अमर उजाला
घर के अंदर एक बेड पर नूरबख्श की बहू रोशनी और उसकी बेटी का खून से लथपथ शव पड़ा था। घर के पीछे की ओर फर्श पर नूरबख्श की मां शकीना, नूरबख्श के बेटे रईस और रईस की भांजी रोशनी के शव पड़े थे। नूरबख्श की चीख सुनकर पड़ोस से एक चिकित्सक घर में पहुंचे। उन्होंने शव देखकर अनुमान जताया कि हत्या करीब तीन-चार घंटे पहले हुई हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 8
परिजनों को लगी हत्या की खबर तो फूटा आंसुओं का सैलाब - फोटो : अमर उजाला
एक घर में पांच हत्याओं की जानकारी पर पूरा मोहल्ला एकत्र हो गया। परिवार और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। कोतवाली पुलिस के पीछे-पीछे पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा पहुंचे। मौका मुआयने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद महसूस हो रहा है। फिलहाल हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

 
विज्ञापन

6 of 8
घटनास्थल पर डीएम एसएसपी और डीआईजी - फोटो : अमर उजाला
परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली है कि नूरबख्श ने दो शादियां की थीं। वारदात के केंद्र में नूरबख्श की पहली पत्नी का बेटा और बहू आए हैं। दूसरी पत्नी और बेटा शहर में ही कालपी चौराहे पर अलग मकान में रहते हैं। हत्या का शिकार हुआ नूरबख्श का बेटा रईस ट्रक ड्राइवर है। दूसरी पत्नी का बेटा भी ट्रक चलाता है। पुलिस दूसरी पत्नी व बेटे से भी पूछताछ की तैयारी में है। 

 
विज्ञापन

7 of 8
घटना की जांच करने घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हाईवे किनारे घर होने से नहीं मिली हत्यारों की आहट  
हाईवे के किनारे स्थित मकान में हत्यारे कब व कहां और कैसे आए, यह कोई बता नहीं पा रहा है। मकान के बगल में शराब की दुकान है। इसी के बगल में रईस ने एक पान-मसाला की गुमटी खोल रखी थी। जिसमें रईस या उसके परिवार के लोग बैठते थे। हाईवे किनारे घर होने से हत्यारे कब, कैसे व कहां से किस वाहन से आए और इतनी बड़ी घटना कर चले गए। इसे फिलहाल कोई बता नहीं पा रहा है। ऐसा समझा जा सकता है कि हाईवे पर भारी भीड़भाड़ के बीच हत्यारे आए और आराम से घटना को अंजाम देकर निकल गए। वहीं पुलिस इस घटना में किसी निकटतम के हाथ होने पर शक जता रही है।


 
विज्ञापन

8 of 8
जानकारी लेते पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला
तीन-चार बजे से बीच हुई घटना 
नूरबख्श के शोर मचाने पर हाईवे से गुजर रहे डा. गोविंद सचान ने घर में घुसकर देखा तो अलग-अलग कमरों में शव मिले। बेड पर खून फैला होने पर चिकित्सक ने कहा कि खून ताजा है। इससे ऐसे लगता है कि हत्याएं दोपहर बाद तीन से चार बजे के बीच में की गईं हैं। 

शातिर अंदाज में घटना को दिया अंजाम 
घटना को बहुत ही शातिर अंदाज में अंजाम दिया गया है। घटना में सिर्फ परिवार के लोगों की हत्या की गई है। जबकि यहां न तो कोई चोरी व और न ही लूटपाट जैसी वारदात होने की बात पुलिस जांच में सामने आई है। लोग इसे दबी जुबान से पारिवारिक मामला कहते नजर आए। घटना को अंजाम देने के लिए पांच से छह लोगों के शामिल होने से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें