कड़ी मेहनत और लगन से विभिन्न बोर्डों की परीक्षा में अपनी मेधा का परचम लहराने वाले छात्र-छात्राएं रविवार को खुशी से झूम उठे। मौका था औरैया जिले में अमर उजाला भविष्य ज्योति विद्यार्थी सम्मान समारोह का। मेरिट में स्थान पाने वाले जनपद के कुल 49 मेधावियों को अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान से सम्मानित किया गया।
सम्मान पाकर छात्रों के चेहरे खुशी से खिल उठे। समारोह के मुख्य अतिथि डीएम अभिषेक सिंह मीणा व एसपी सुनीति ने आगे की शिक्षा व कॅरियर में चमक बिखरने के टिप्स दिए। साथ ही उनमें समाज व देश का भाव भी जगाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह व मुख्य अतिथि डीएम अभिषेक सिंह मीणा ने दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन के साथ किया। इस मौके पर पीबीआरपी स्कूल के बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीकर कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
2 of 5
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह
- फोटो : अमर उजाला
शहर के तिलक महाविद्यालय के इंदिरा हाल में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि डीएम अभिषेक सिंह मीणा ने बोर्ड परीक्षा में जिले में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को बधाई दी। कहा कि छात्रों को जिस क्षेत्र में दिलचस्पी हों, उसी को अपना कॅरियर बनाएं और पूरी तत्परता के साथ अपने लक्ष्य को हासिल करें।
उन्होंने अभिभावकों से छात्रों को ऊपर जबरदस्ती अपना हिस्सा न थोपने पर जोर दिया। उन्होंने अमर उजाला के प्रयास की सराहना की। कहा ऐसे कार्यक्रम का आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए। मुख्य अतिथि एसपी सुनीति ने कहा कि पढ़ाई के साथ ही जीवन के हर क्षेत्र में अपने दायित्वों का निर्वाह ईमानदारी पूर्वक करें।
पढ़ाई के साथ-साथ सभी में अलग-अलग क्षेत्रों में सफलता के शिखर तक पहुंचने की आकांक्षा होनी चाहिए। उन्होंने अमर उजाला के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह ने कहा कि अमर उजाला का भविष्य ज्योति कार्यक्रम बेहद सराहनीय है।
विज्ञापन
3 of 5
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह
- फोटो : अमर उजाला
यहां सम्मानित हुए बच्चों को मिली खुशी उन्हें और बेहतर करने की ओर अग्रसर करेगी। नई पीढ़ी सामाजिक दायित्वों व संस्कार को न भूले। उन्हें पढ़ाई व लक्ष्य के साथ अपने परिवार के साथ जुड़ाव रहना भी जरूरी है।
समाजसेविका अंजू पांडेय ने कहा कि बच्चों की सफलता में उनके माता-पिता का अहम योगदान होता है। ऐसे आयोजनों से अच्छी शिक्षा के प्रति जागरूकता का वातावरण बनता है। निश्चित तौर पर अमर उजाला के प्रयासों की जितनी भी सराहना की जाए कम है।
कहा कि रक्तदान शिविर, अपराजिता संवाद कार्यक्रम, स्वास्थ्य शिविर, आत्मरक्षा कार्यक्रम सहित हर क्षेत्र में अमर उजाला की सराहनीय भूमिका है। कार्यक्रम का संचालन कवि अजय शुक्ला अंजाम ने किया।
4 of 5
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह
- फोटो : अमर उजाला
सम्मानित होने वाले हाईस्कूल के मेधावी
दिव्या गुप्ता, राघवेंद्र त्रिपाठी, श्रृष्टि, अभय श्रीवास्तव, आर्यमन शुक्ला, खुशबू, रितु राजपूत, कृष शुक्ला, नेहा, वंश गुप्ता, सूरज सिंह, कौशल कुमार, मनस्वी, अंबर आस्थाना, आक्रोश विक्रम शुक्ला, अभय राज सिंह भदौरिया, अंकुर पांडेय, कृतिका चौहान, संकल्प, यश द्विवेदी, तृप्ति, समृद्धि, जेस्मीन, साजेब अख्तर को सम्मानित किया गया।
इंटरमीडियट के सम्मानित मेधावी
काजल कुशवाहा, राजन सिंह, अनुज कुमार, आकाश, शिव प्रताप सिंह, उज्जवल, मनीषा कुशवाहा, आदित्य कुमार, प्रकाश चंद्र, सोम्या गुप्ता, श्रद्धा शुक्ला, रिचा दीक्षित, अपरिमित राजावत, साक्षी पांडेय, राहुल यादव, पलक अग्रवाल, पंखुड़ी गुप्ता, स्वप्निल पिसाल, इशिता सिंह, भीमरतन, अरुणिमा सिंह, अखिल गुप्ता, आशीष राजपूत, कुशाग्र अग्रवाल, रत्नेश तिवारी को सम्मानित किया।
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह
- फोटो : अमर उजाला
इंटरमीडियट की छात्रा काजल कुशवाहा ने कहा कि परीक्षा में सफलता पाने के बाद इस तरह का सम्मान प्राप्त करने पर उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। इस तरह के आयोजन में सम्मान मिलने से भविष्य में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। छात्र-छात्राओं की मेधा पहचान दिलाने के लिए अमर उजाला बधाई का पात्र है।
इंटरमीडियट के छात्र उज्जवल का कहना है कि अमर उजाला की ओर से मेधावियों को सम्मानित करने के लिए हर वर्ष आयोजन किया जा रहा है। यह एक सराहनीय प्रयास है। इस तरह के कार्यक्रम भविष्य में और सफलता प्राप्त करने के लिए ऊर्जा प्रदान करेंगे।
इंटरमीडियट की छात्रा मनीषा कुशवाहा ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसके बाद आगे भी इसी तरह का सम्मान पाने की हसरत पैदा हुई है। सम्मान पाकर अच्छी लगा। भविष्य में और बेहतर कर सफलता हासिल करने में यह मददगार साबित होगा।