फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना से ठीक पहले अखिलेश यादव बोले...'कल जब जनादेश आएगा, भाजपा का सारा अहंकार मिट जाएगा'

Wed, 22 May 2019 09:48 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
अखिलेश यादव - फोटो : ट्विटर
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जहां एक ओर उत्तर प्रदेश में भाजपा की हार की पहले ही घोषणा कर चुके हैं वहीं अब उन्होंने एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिए मतगणना से ठीक पहले भाजपा पर एक बार फिर हमला बोला।
 
 
विज्ञापन

2 of 6
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव 2019 में उत्तर प्रदेश में अपनी सत्ता फिर से पाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। 23 मई को लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे घोषित होंगे जिसके बाद ही पता चलेगा किसके सिर पर जीत का सेहरा सजेगा लेकिन अखिलेश यादव ने इस ट्वीट के जरिए बहुत कुछ पहले ही कह दिया है। 
 

 
विज्ञापन

3 of 6
सपा कार्यकर्ताओं से मिलते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
पिछले कुछ दिनो से अखिलेश यादव सोशल मीडिया के जरिए भाजपा पर ताबड़तोड़ हमला कर रहे हैं। इस बार उन्होंने कहा है 'कल जब जनादेश आएगा, भाजपा का सारा अहंकार मिट जाएगा। महागठबंधन की महाविजय से होगा ‘सामाजिक न्याय’ का महापरिवर्तन! मतगणना स्थल पर मुस्तैद रहें।'
 

 

4 of 6
अखिलेश यादव - फोटो : Twitter
कुछ दिन पहले एक फोटो और कैप्शन के जरिए अखिलेश यादव क्या कुछ कहना चाहते हैं। आपको बताते चलें कि लोकसभा चुनाव 2019 में यूपी में अपनी सत्ता फिर से कायम करने के लिए अखिलेश यादव ने बसपा सुप्रीमो मायावती से हाथ मिलाया था।
 


 
विज्ञापन

5 of 6
समाजवादी रथ पर पत्नी डिंपल के साथ मौजूद अखिलेश यादव
अखिलेश यादव को उम्मीद थी की यूपी में मायावती के साथ उनका ये गठबंधन भाजपा को रोक सकता है लेकिन एग्जिट पोल कुछ और ही तस्वीर बयां कर रहे हैं। इससे पहले अखिलेश ने ट्वीट करके यह भी कहा था कि यूपी में भाजपा चुनाव हार चुकी है अब बस 23 मई को मतगणना का इंतजार है।
 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
दो दिन पूर्व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शहीद जवान रोहित यादव के गांव जाते वक्त यहां जाजमऊ पुल पर सपाइयों से पूछा कि नगर सीट पर गठबंधन को कितने वोट मिलेंगे। इस दौरान उन्होंने लोगों की जानकारी भी ली जो चुनाव में लगे थे और जो चुनाव से दूर रहे। जाते वक्त महानगर अध्यक्ष खान से यह भी कहा कि सही-सही रिपोर्ट निर्भीकता के साथ बनाकर भेजो।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें