फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यही रात अंतिम यही रात भारी! नतीजों से पहले सोनिया गांधी की करीबी इस नेता ने ट्वीट कर कही बड़ी बात

Wed, 22 May 2019 09:36 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
1 of 6
सोनिया गांधी - फोटो : @AnnuTandonUnnao
आखिरकार वह घड़ी आ गई जिसका प्रत्याशियों, उनके समर्थकों के साथ आम जनता को बेसब्री से इंतजार है। गुरुवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। दोपहर 3 बजे तक परिणाम आने की संभावना है। इसके साथ ही किसके सिर जीत का ताज बंधेगा इसका फैसला आ जाएगा। लेकिन नतीजों से पहले सोनिया गांधी की करीबी एक नेता ने ट्वीट कर काफी बड़ी बातें कही हैं।
विज्ञापन

2 of 6
अन्नू टंडन - फोटो : @AnnuTandonUnnao
उन्नाव लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अन्नू टंडन ने मतगणना से ठीक एक दिन पहले ट्वीट कर अपनी बात कही। उन्होंने लिखा कि मैंने कड़ी मेहनत की व प्यार, भावनाओं, समय और ऊर्जा को अपने उन्नाव में उड़ेला। मैं दिल्ली में उन्नाव का प्रतिनिधित्व करना चाहती हूं और अधिक सेवा करने का अवसर प्राप्त करना चाहता हूं और लोगों ने निर्णय कर लिया है! 23 मई के बारे में मुझे पता है।


 
विज्ञापन

3 of 6
साक्षी महाराज, अरुण शंकर शुक्ल और अन्नू टंडन - फोटो : अमर उजाला
जिले में 29 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। लोकसभा चुनाव में भाजपा, सपा-बसपा गठबंधन,  कांग्रेस, प्रसपा समेत 9 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद है। अब इनमें से कौन दिल्ली पहुंचता है इसका फैसला गुरुवार को होगा। हर प्रत्याशी अपने जीत के दावे कर रहा है। उनके समर्थकों के साथ-साथ आम लोगों में परिणामों को लेकर काफी उत्सुकता देखी जा रही है।

4 of 6
साक्षी महाराज और कांग्रेस की अन्नू टंडन
जानकारों की मानें तो गणना में सबसे ज्यादा राउंड भगवंतनगर और सबसे कम सफीपुर विधानसभा क्षेत्र में लग सकते हैं। पुरवा में जहां 440 बूथ हैं वहीं भगवंतनगर में 486। इन दोनों में क्रमश: 33 से 34 राउंड लगने की उम्मीद है। मोहान और सदर का नंबर आएगा। यहां पर क्रमश: 401 व 406 बूथ होने के कारण 30 और 32 राउंड की गणना होगी।
विज्ञापन

5 of 6
उन्नाव में जनसभा के दौरान राहुल गांधी, अन्नू टंडन - फोटो : अमर उजाला
सफीपुर विधानसभा क्षेत्र में 392 और बांगरमऊ में 397 पोलिंग बूथ हैं। इन विधानसभाओं की काउंटिंग में सबसे कम समय लगेगा। सबसे पहले सफीपुर विधानसभा का परिणाम आ सकता है। यहां पर 28 राउंड में मतगणना पूरी होगी। वहीं बांगरमऊ में भी 29 राउंड लग सकते हैं। जिला प्रशासन ने वोटों की गिनती के लिए सारी तैयारियां पूरी होने का दावा किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अरुण शंकर शुक्ला (फाइल फोटो)
इस लोकसभा चुनाव में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपने पुराने चेहरों पर ही दांव लगाया हुआ है। सपा-बसपा गठबंधन से जहां अरुण शंकर शुक्ला अन्ना हैं जो दो बार लोकसभा चुनाव लड़े हैं और दोनों ही बार रनर रहे हैं। कांग्रेस ने अन्नू टंडन तो भाजपा ने वर्तमान सांसद साक्षी महाराज को मैदान में उतारा है। अन्नू टंडन भी दो बार चुनाव लड़ चुकी हैं जिसमें एक बार उनके सिर जीत का सेहरा बंध चुका है। भाजपा के साक्षी महाराज वर्तमान में सांसद हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें