यूपी के इटावा जिले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। अखिलेश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण रूप से विफल हो चुकी है। यह सरकार समाजवादी पार्टी के शासनकाल में किए गए विकास कामों का अभी तक उद्घाटन करने में लगी है। ऊपर से भाजपाई कहते हैं कि समाजवादी पार्टी की सरकार में कोई काम नहीं हुआ। इस दौरान अखिलेश यादव ने लखनऊ में हो रहे भारत-वेस्टइंडीज क्रिकेट मैच को लेकर भी भाजपा पर हमला बोल दिया है।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
मंगलवार को आगरा जिले के प्राचीन सिद्ध स्थल बटेश्वरनाथ में भोले बाबा के मंदिर से दर्शन करके लौटने के बाद अखिलेश यादव सैफई पहुंचे। सैफई में उन्होंने इटावा, मैनपुरी, कानपुर देहात, लखनऊ, प्रतापगढ़, कन्नौज, एटा, अलीगढ़, फिरोजाबाद से आए कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उन्हें दीपावली की बधाई दी। इस मौके पर अखिलेश ने सभी कार्यकर्ताओं को मिठाइयां भेंट की।
विज्ञापन
3 of 5
अखिलेश यादव
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में जो काम हुए उन्हें तो भाजपा सरकार ने ठप करा ही दिए। लेकिन सपा सरकार में बड़ी सड़कें भी भाजपा सरकार सुरक्षित नहीं रख पा रही है। बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है।
4 of 5
अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार समाजवादी पार्टी के शासनकाल में किए गए कामों का फीता काटने में लगी हुई है। आज लखनऊ के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित होने वाला क्रिकेट मैच इस बात का गवाह है। समाजवादी सरकार का काम बोलता है।
अखिलेश ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा करने में प्रदेश सरकार पूरी तरह से विफल है। फसलों का वाजिब मूल्य न मिलने के कारण किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर हैं।