फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश का तीखा वार, कहा 'ठोको नीति नौजवानों के लिए, बूथ से नहीं बंदूक के जाेर पर लड़ेगी बीजेपी'

Fri, 15 Feb 2019 02:39 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। भाजपा और उसके नेताओं पर जुबानी हमले करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते हैं। इस बार भी उन्हाेंने अपने तीखे अंदाज में भाजपा सरकार पर तंज कसा है।
विज्ञापन

2 of 5
अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने अपने टि्वटर हैंडल के जरिए भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि 'उत्तर प्रदेश सरकार की ठोको नीति केवल नौजवानों और छात्रों के लिए है, यह तस्वीर देखिए और यह बात जान लीजिए कि अब भाजपा कार्यकर्ता और बूथ से नहीं बल्कि बंदूक़ के ज़ोर पर लड़ेगी!'
 
 
 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो
इससे पहले उन्होंने कहा था 'सपा के समय लखनऊ से शुरू हुई व उप्र में अन्य जगह प्रस्तावित ‘अक्षयपात्र योजना’ का श्रेय लेने के लिए बड़े-बड़े लोग आ रहे हैं। अगर ये योजना उनकी अपनी है तो वो अपने ‘प्रधान संसदीय क्षेत्र’ में इसका आयोजन क्यों नहीं कर रहे हैं। ये दूसरों की थाली पर अपना हक जमाने वाले लोग हैं।
 

 

4 of 5
डेमो
कुछ दिन पहले अखिलेश ने कहा था ' भाजपा दावा कर रही है कि जहरीली शराब के शिकार अधिकांश मृतक उपभोक्ता नहीं बल्कि शराब बनाने के काम से जुड़े लोग थे। अगर ऐसा है तो भाजपा सरकारों द्वारा इतने व्यापक स्तर पर हो रहे इस गोरखधंधे की खबर या तो उनकी नाकाम सरकारों को नहीं थी या फिर भाजपाइयों की स्वयं इसमें संलिप्तता है।

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो
अखिलेश यादव भाजपा सरकार पर तंज कसने का एक मौका भी नहीं छोड़ते हैं फिर चाहे वो अपनी किसी चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हों या फिर सोशल मीडिया पर अपने विचारों को प्रकट कर रहे हों। अमोसी एयरपोर्ट पर अखिलेश को रोके जाने के बाद से पूरे प्रदेश में सपा कार्यकर्ता में रोष व्याप्त है। 
 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें