फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश के बयान से आया सियासी भूचाल, योगी पर वार, कहा हनुमानजी की जाति बताने वालों से नाराज हैं भगवान

Tue, 02 Apr 2019 08:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
अखिलेश यादव व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
लोकसभा चुनाव 2019 में सपा ने कन्नौज सीट से पूर्व मुख्यमंत्री और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को टिकट दिया है। सपा के लिए यह सीट बेहद खास है। इसलिए अखिलेश खुद इस सीट पर चुनावी माहौल की जांच परख करने के लिए मंगलवार को पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सीएम योगी से लेकर राहुल गांधी तक सभी के खिलाफ आग उगली।
 





 
विज्ञापन

2 of 5
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज में चुनावी तैयारियां परखने आए अखिलेश यादव ने भाजपा और कांग्रेस को निशाने पर रखा। सीएम योगी आदित्यानाथ पर तंज कसते हुए कहा कि हनुमान जी की जाति बताने वालों से भगवान नाराज हैं। इस चुनाव में हनुमान जी उन्हें उनकी जाति बताएंगे।

 
विज्ञापन

3 of 5
अखिलेश यादव सपा समर्थकों से मिलते हुए - फोटो : अमर उजाला
राहुल गांधी के हर साल गरीब तबके के लोगों को 72 हजार देने की घोषणा पर कहा कि राहुल ने सपा की योजना की नकल की है। समाजवादी पेंशन के जरिए सपा पहले ही ऐसी योजना चला चुकी है। पीएम मोदी के चौकीदार कैंपेन पर कहा कि चौकीदार कहने से अब कुछ नहीं होने वाला, चौकीदार अब सरकारी नौकरी मांग कर रहे हैं। 

 

4 of 5
अखिलेश यादव ने राहुल गांधी पर बोला हमला - फोटो : अमर उजाला
तय कार्यक्रम से करीब तीन घंटे पहले पहुंचे पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यालय में पहले बंद कमरे में प्रमुख नेताओं के साथ चुनावी तैयारियों पर चर्चा की। विरोधी खेमे की रणनीतियों पर भी चर्चा की। इसके बाद पत्रकारों से वार्ता की। कहा, डिंपल यादव छह अप्रैल को नामांकन करेंगी। कहा, भाजपा केवल झूठ फैला रही है और लोगों को गुमराह कर रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं से मिलते हुए - फोटो : अमर उजाला
कहा, सीएम योगी आदित्यानाथ को सेना के बारे में कम बोलना चाहिए। उन्होंने पहले हनुमान जी की जाति बताई थी, इससे भगवान उनसे नाराज हैं। इस चुनाव में भगवान हिसाब किताब करने जा रहे हैं। हनुमान जी चुनाव में अब इन लोगों को उनकी जाति बताएंगे।  उधर, अखिलेश से मिलने के लिए पार्टी कार्यालय में होड़ मच गई। इसमें कुछ नेता गिर भी गए जिन्हें मौजूद लोगों ने उठाया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें