लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियां अपने चरम पर हैं। प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश का महासचिव बनाया गया है। ऐसे में प्रियंका गांधी के नाम की एक वीडियाे क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हाे रही है। प्रियंका गांधी के नाम की वीडियो क्लिप वायरल होने की सूचना से कांग्रेस में हड़कंप मचा हुुआ है।
विज्ञापन
2 of 5
प्रियंका गांधी बच्ची से मिलती हुईं (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
प्रियंका गांधी की कोर कमेटी का सदस्य बनकर हमीरपुर के कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह लोधी से 50 हजार रुपये और उनकी गाड़ी ठगने की एक खबर सोशल मीडिया में वायरल होने पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया है। प्रत्याशी ने जहां इसे दुष्प्रचार बताया है वहीं कांग्रेसियों ने भी इसे विरोधियों की गहरी साजिश बताया है।
विज्ञापन
3 of 5
प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
प्रत्याशी ने इसकी शिकायत करने की बात कही है। सोशल मीडिया में एक खबर वायरल हो रही है कि किसी ने खुद को प्रियंका गांधी की कोर कमेटी का सदस्य बताकर हमीरपुर से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह लोधी से 50 हजार रुपये और उनकी गाड़ी ठग ली है, इससे स्थानीय कांग्रेसियों में हड़कंप मच गया है।
4 of 5
प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
इसपर प्रत्याशी प्रीतम सिंह ने ऐसी किसी घटना के होने से साफ इंकार किया है और इसे दुष्प्रचार बताते हुए इसकी शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। वहीं कांग्रेस के ही कुछ कार्यकर्ताओं ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि जिले के कुछ कांग्रेसी ही दिल्ली में एक सप्ताह से डेरा जमाए हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रियंका गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
कुछ नेता जो टिकट वितरण से संतुष्ट नहीं हैं प्रत्याशी को बदलने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशों पर बूथ व सेक्टर पर कार्य कर रहे हैं। सोशल मीडिया में क्या चल रहा है उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। जानकारी का प्रयास किया जा रहा है।