प्रदेश में याेगी सरकार अपराधियाें पर शिकंजा कसने के लिये 'यूपीकाेका' कानून विधानसभा में पेश करने जा रही है। सरकार का कहना ही कि इस कानून से अपराधियाें की नकेल अासानी से कसी जा सकेगी। वहीं सपा मुखिया अाैर यूपी के तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की माने ताे 'यूपीकाेका' समाजवादी विकास पथ पर बढ़ते प्रदेश को रोकने का काम करेगा।
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने किया ट्वीट
2 of 4
अखिलेश यादव
यूपीकोका नहीं ये धोखा है। फर्नीचर साफ करने के पाउडर को PETN विस्फोटक बताने वाले जनता को बहकाने में माहिर हैं। 9 महीनों में बीजेपी ने जन सुरक्षा से खिलवाड़ करते हुए न सिर्फ समाजवादी 'यूपी100' और महिला सुरक्षा की '1090हेल्पलाइन' को ,बल्कि समाजवादी विकास पथ पर बढ़ते प्रदेश को रोका है।
विज्ञापन
सपा ही नहीं अन्य दलाें के नेता भी इसका विराेध कर रहे हैं
3 of 4
सीएम योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश में बढ्ते हुये अपराध पर लगाम लगाने के लिये उत्तर प्रदेश सरकार बुधवार काे 'यूपीकाेका' कानून विधानसभा में लाने जा रही है। सपा ही नहीं अन्य दलाें के नेता भी इसका विराेध कर रहे हैं।
सीएम याेगी आदित्यनाथ ने यूपीकाेका यानी 'उत्तर प्रदेश कंट्राेल आॅफ आर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट' बिल काे विधानसभा में पेश किया। सीएम याेगी के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार ने यूपीकाेका का मसाैदा तैयार किया आैर कानूनी रूप देने की इच्छा जाहिर की ताे विपक्ष इसका जमकर विराेध कर रहा है।