फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुन्ना बजरंगी की जेल में और दरोगा की थाने में हत्या को लेकर अखिलेश का बड़ा बयान

Wed, 11 Jul 2018 07:32 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
अखिलेश यादव ने दिया बयान
बागपत जेल में माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या को लेकर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। अखिलेश ने कानपुर में थाने के अंदर दरोगा की हत्या की घटना की बात करते हुए यूपी की भाजपा सरकार को कोसा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कुशासन चलाने का आरोप लगाया। 

अखिलेश ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर भाजपा सरकार को कसा। अखिलेश लिखते हैं कि- आज यूपी में न तो क़ानून बचा है न व्यवस्था. हर तरफ़ दहशत का वातावरण है. अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि वो जेल तक में हत्याएं कर रहे हैं. ये सरकार की विफलता है. प्रदेश की जनता इस भय के माहौल में बहुत डरी-सहमी है. प्रदेश ने ऐसा कुशासन व अराजकता का दौर पहले कभी नहीं देखा.

 
विज्ञापन

2 of 4
अखिलेश यादव




 
विज्ञापन

3 of 4
अखिलेश यादव
इससे पहले अखिलेश ने यूपी के रुके विकास को लेकर भी योगी सरकार को घेरा था। अखिलेश ने तब यह बयान दिया था....विकास गति का दूसरा नाम होता है, और गति से प्रगति होती है, पर सिर्फ़ राजनीति करने वाली भाजपा सरकार ने विकास के हर काम को किसी-न-किसी बहाने रोक दिया है. ये सरकार की बचकानी हरकत है, जैसे बच्चों का वो खेल याद करें जिसमें वो किसी को चलते-चलते अचानक रोक देते हैं, सरकार वही कर रही है.
 


 
विज्ञापन

4 of 4
अखिलेश यादव
मेंस परीक्षा का पेपर लीक होना सरकार की नाकामयाबी, भ्रष्टाचार और उनकी अहंकारी ज़िद का प्रतीक है. सरकार व आयोग ख़ुद तैयार नहीं हैं और अभ्यर्थियों से एक महीने से कम समय में तैयारी की उम्मीद रखते हैं. इस सरकार में देश-प्रदेश का हर संस्थान और संविधान संकट के दौर से गुजर रहा है.
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें