सपा मुखिया और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अचानक 'चंबल के बीहड़ों' की याद आ गई। उन्होंने कहा कि चंबल के बीहड़ों जैसी जघन्य घटनाएं अब यूपी की राजधानी में हो रही हैं। अखिलेश कानून-व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है। भाजपा नेताओं का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि वे डकैतियों का नया भारत बनाना चाहते हैं।