फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ex CM अखिलेश को ऐसे ढूंढती रही पुलिस - देखें PHOTOS

Fri, 18 Aug 2017 12:51 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पूर्व सीएम अखिलेश यादव को बस में तलाशती पुलिस
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की ऐसी ढूंढ पड़ी कि आप देखकर चौंक जाएंगे। गुरूवार सुबह 9 बजे से ही औरैया जाने वाले हर रास्ते पर भारी फोर्स तैनात कर दी गई।
विज्ञापन


कानपुर के जाजमऊ गंगा पुल भी पुलिस चौकी के कुछ यही नजारा देखने को मिला। यहां गंगा पार से आने वाले हर बस और निजी वाहनों की सघन तलाशी चल रही थी। पूर्व सीएम अखिलेश यादव को हिरासत में लेने की सूचना मिलने तक करीब दोपहर 12 बजे तक यह तलाशी अभियान जारी रहा।

 

ये रही वजह...

गाड़ियों को यूं तलाशती रही पुलिस
औरैया में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के नामांकन के दौरान बुधवार को विधायक और विधान परिषद के सदस्यों से झड़प हो गई। इस दौरान भीषण पथराव हो गया और पास खड़े नेताओं के वाहन फूंक दिए गए। कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।

उसी बीच सपा के कई बड़े नेताओं के साथ मारपीट हुई और फिर उन्हें हिरासत में ले लिया गया। इनमें सबसे बड़ा नाम डिंपल यादव के प्रतिनिधी मनोज यादव का था। वह पूर्व में सपा से सांसद और दिबियापुर से विधायक रह चुके हैं।

 

अखिलेश की तलाश में यू लगी रही पुलिस तो वहीं सपाई करते रहे विरोध
उन्हीं से मिलने के लिए सपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गुरूवार को सड़क मार्ग से लखनऊ से कानपुर होते हुए औरैया जाने की योजना बनी। जिसकी सूचना पुलिस को मिल गई। इसके बाद, सुबह से ही भारी फोर्स जाजमऊ पुल के आसपास तैनात कर दी गई। पूर्व सीएम के आने की सूचना पर जाजमऊ गंगा पुल पर लखनऊ से आने वाली हर गाड़ियों को रोक कर चेकिंग की गई।


 

कानपुर गंगा पुल और उन्नाव में लखऩऊ आगरा एक्प्रेस वे पर पुलिस का तलाशी अभियान
जाजमऊ गंगा पुल के रास्ते पर कानपुर सड़क मार्ग से औरैया जाने वाले हर रास्ते पर पुलिस ने बसों और कारों को रोककर चेकिंग की। इस बीच वहां से गुजर रही एक वॉल्वो बस को भी रोककर पुलिस ने एक-एक सीट पर बैठे लोगों को देखा और तसल्ली होने के बाद उसे जाने दिया। कारों को रोककर चेकिंग की गई, इस दौरान कारों में चढ़ी काली फिल्मों को भी उतारकर चालान भी किया गया।




 
विज्ञापन

हिरासत की सूचना मिली तो पुलिस को आया सांस

उन्नाव के हसनगंज टोल प्लाजा पर पुलिस ने अखिलेश को लिया हिरासत में - फोटो : अमर उजाला
करीब 3 घंटे की सघन चेकिंग के बाद भी पूर्व सीएम अखिलेश यादव कानपुर पुलिस के हाथ नहीं लगे। इसी बीच चेकिंग कर रहे पुलिसवालो को सूचना मिली कि अखिलेश यादव को बांगरमऊ में औरैया जाते समय हिरासत में लिया गया है, तब पुलिसवालों ने चेकिंग अभियान को बंद कर दिया। उधर, सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम और कानपुर आर्यनगर विधान सभा के विधायक को औरैया जाते समय चौबेपुर के पास हिरासत में लेकर पुलिस लाइन लाया गया।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें