फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेन पर चढ़ने वाले ही थे अखिलेश तभी हुआ कुछ ऐसा, एयरपोर्ट पर लग गई अधिकारियों की भीड़

Wed, 13 Feb 2019 11:25 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री अखिलेश यादव को मंगलवार दोपहर अमोसी एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। वो एक छात्र संघ के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रयाागराज जा रहे थे। अखिलेश जैसे ही एयरपोर्ट पर पहुंचे तो पूरा प्रशासन वहां पहले से मौजूद था और उन्हें प्लेन में चढ़ने से भी रोक दिया गया।
 





 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो
अखिलेश यादव ने अमोसी एयरपोर्ट पर रोके जाने की सूचना ट्वीट के जरिए दी है। उन्होंने कहा कि मुझे बिना किसी लिखित आदेश के एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। इसके बाद मुझ से पूछताछ की गई। अखिलेश यादव को रोके जाने के बाद उनके गृह नगर इटावा सहित अन्य जिलों में भी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा करना शुरु कर दिया।

 




 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो
कई जगहों पर तो सपा कार्यकर्ताओं ने सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला भी फूंका। इसी के साथ उन्होंने अपना ओपन लेटर जो कुछ दिन पहले टि्विटर पर शेयर किया था उसे मंगलवार को फिर से शेयर किया। 


 

4 of 5
डेमो
बिना किसी लिखित आदेश के मुझे एयरपोर्ट पर रोका गया। पूछने पर भी स्थिति साफ करने में अधिकारी विफल रहे। छात्र संघ कार्यक्रम में जाने से रोकना का एक मात्र मकसद युवाओं के बीच समाजवादी विचारों और आवाज को दबाना है।
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो
एक छात्र नेता के शपथ ग्रहण कार्यक्रम से सरकार इतनी डर रही है कि मुझे लखनऊ हवाई-अड्डे पर रोका जा रहा है। वहीं इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार की अखिलेश यादव के निजी सचिव को चिट्ठी भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें राजनीतिक दलों के लोगों को यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किए जाने की सूचना दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें