फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल में अखिलेश ये क्या बोल गए...थोड़ी देर के लिए तो लोग हक्का बक्का रह गए

Sat, 12 Jan 2019 08:49 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 9
डेमो पिक
यूपी के कन्नौज जिले में अखिलेश यादव ने चौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने 2019 चुनाव का शंखनाद भी कर दिया। अखिलेश ने रोजगार, गठबंधन, भाजपा की नीतियों और समाजवादी पार्टी की सरकार में कराये गए कार्यों को लेकर बेबाकी से जवाब दिए। अखिलेश ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। अखिलेश की एक बात को सुनकर मौजूद लोग हक्का बक्का रह गए। आगे की स्लाइड में पढ़िए...




 
विज्ञापन

2 of 9
डेमो पिक
'एक्सप्रेस-वे के किनारे मंडियों का रुका काम' के सवाल पर- अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार के सभी नेता इसी एक्सप्रेस-वे से निकलते हैं। उन्होंने हमारा ये काम रोक दिया है लेकिन हम उनको इस रास्ते से चलना तो नहीं रोक सकते हैं। सरकार में हम लोग जब आएंगे तो इन कार्यों को फिर से शुरू कर देंगे। इस बार दोगुनी रफ्तार से शुरू करेंगे। मैंने हमेशा कहा कि जितनी रफ्तार बढ़ा देंगे विकास उतनी तेजी से होगा। हमें उम्मीद है कि देश में जब कोई सड़क बनेगी तो सरकारें कहेंगी कि सड़क वैसी ही बनेगी जैसी सपा सरकार में बनी है।

 
विज्ञापन

3 of 9
डेमो पिक
बयानबाजी के सवाल पर- अखिलेश बोले, मैंने हाल ही में कहा कि भाजपा ने राजनीतिक शिष्टाचार को निचले स्तर पर लाने का काम किया है। हम समाजवादियों ने कभी भी ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं किया जिससे किसी को आपत्ति रही हो। अगर किसी को आपत्ति हुई तो समाजवादियों ने अपने शब्दों को वापस लिया।

 

4 of 9
डेमो पिक
गठबंधन के सवाल पर- अखिलेश ने कहा कि हम जनता को नहीं समझा पाए कि भाजपा ने कितने गठबंधन किए है। अभी भी लोगों में धारणा हैं कि भाजपा ज्यादा मजबूत है। लेकिन सच्चाई ये है कि बड़े पैमाने पर उन्होंने गठबंधन किये है। उनके साथ अन्य दलों के नेता हैं। इसलिए उनकी ताकत बनी है। 

 
विज्ञापन

5 of 9
डेमो पिक
विकास के सवाल पर- हम समाजवादी विकास में आगे हैं। हमने गिनती ठीक की तो उपमुख्यमंत्री गोरखपुर का चुनाव हार गए। हम तो भारतीय जनता पार्टी के दिखाए रास्ते पर चल रहे हैं। इसको सुनकर थोड़ी देर के लिए लोग हक्का बक्का रह गए, लेकिन अखिलेश ने जब अपनी बात पूरी की तो लोगों ने समझा ये तो तंज था। 


 
विज्ञापन

6 of 9
डेमो पिक
सपा बसपा गठनबंधन पर- अखिलेश ने कहा कि सपा बसपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस होने जा रही है अभी कुछ कहना ठीक नहीं होगा। अखिलेश ने कहा कि दुनिया एक है अब तो सभी से संबंध अच्छे रखने होंगे। समाजवादियों का हमदम यही मानना रहा है कि सभी देशों से अच्छे संबंध होने चाहिए।

 
विज्ञापन

7 of 9
डेमो पिक
रथ यात्रा के सवाल पर- अखिलेश यादव ने कहा कि रथ यात्रा के लिए समय नहीं है। आसानी से अपनी बात पहुंचाने के लिए डिजिटल (फेसबुक, ट्विटर) के द्वारा रथ यात्रा होगी। ज्यादा से ज्यादा सभाएं होंगी।


 

8 of 9
डेमो पिक
शिक्षामित्रों और अनुदेशकों की बात- अखिलेश ने कहा कि मुझे याद है कि हमारी सरकार ने शिक्षामित्रों को सुविधा दी। बाद में शिक्षामित्रों के साथ जो धोखा हुआ उससे कई ने आत्महत्या की। सरकार में आने पर हम फिर से आप सभी की दिक्कतों को दूर करेंगे।

 
विज्ञापन

9 of 9
डेमो पिक
अखिलेश ने कहा कि सीबीआई जांच पहली बार नहीं हुई है। इससे पहले भी हम लोगों की सीबीआई जांच हो चुकी है। हमारे हर करीबी को उस जांच के दायरे में लिया गया। पहली जांच कांग्रेस ने करवाई थी। हम कांग्रेस को धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने हमारे कागज ठीक करवा दिए। अब सीबीआई जांच बीजेपी वाले करा रहे हैं। जांच करानी है तो अपनी सरकार में खनन करवा रहे लोगों की करवाएं। खनन राज्यमंत्री अर्चना पांडेय पर तंज कसते हुए सवालिया अंदाज में पूछा कि बताओ कन्नौज की मंत्री कितनी अच्छी हैं। कहा, सीबीआई बताए, वह हमसे कब पूछताछ करना चाहती है, चुनाव से पहले या बाद में।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें