समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने होली अपने पैतृक निवास सैफई में पूरे परिवार के साथ मनाई। इस दौरान पिता मुलायम सिंह यादव ने भी सैफई पहुंच कर अखिलेश और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ फूलाें की होली खेली।
विज्ञापन
2 of 5
परिवार के साथ भोजन करते अखिलेश यादव
- फोटो : ट्विटर
अखिलेश यादव ने सैफई में बनी अपनी कोठी जहां होली का रंग जमा था वहां की कुछ तस्वीरे ट्विटर पर साझा की हैं। जिसमें अखिलेश अपने छोटे भाईयों और कार्यकर्ताओं के साथ भोजन करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान अखिलेश के साथ उनकी बेटी भी बैठी हुई है।
विज्ञापन
3 of 5
अखिलेश यादव के साथ भाई धर्मेंद्र यादव
- फोटो : ट्विटर
अखिलेश ने साेशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि होली सबके साथ। आपको बतादें कि ऐसा पहली बार हुआ है जब सैफई में यादव परिवार की ओर से होली के लिए दो मंच सजाए गए थे। जिसमें एक मंच पर अखिलेश यादव अपने पिता मुलायम सिंह यादव व अपने छोटो भाईयों के साथ नजर आए।
4 of 5
अखिलेश यादव अपने परिवार के साथ
- फोटो : ट्विटर
इस फोटो में अखिलेश यादव के साथ उनके भाई तेजप्रताप यादव, भाई धर्मेंद्र यादव और पत्नी डिंपल यादव नजर आ रहीं हैं। इस फोटो में अखिलेश के भाई आदित्य यादव नदारद दिखे। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अखिलेश यादव की ये फोटो बहुत कुछ बयां कर रही हैं।
अखिलेश यादव समर्थकों को संबोधित करते हुए
- फोटो : ट्विटर
होली खेलने के बाद अखिलेश ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव को लेकर चर्चा की। इस फोटो में अखिलेश के बगल में एक व्हील चेयर पर समाजवादी पार्टी के समर्थक नजर आ रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2019 को ध्यान में रखते हुए होली की ये तस्वीरें अपने आप में बहुत कुछ कह रही हैं।