फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव के जाते ही 'अधर और अंधेरे में घर', नाराज खजांची की मां ने फिर कही ये बात

Thu, 06 Dec 2018 07:23 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
यूपी के कानपुर देहात में खजांची नाथ के ननिहाल में बन रहे मकान का निर्माण कार्य सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के जाते ही बंद हो गया हो गया। इस पर बुधवार को खजांची की मां सर्वेशा देवी और उनके माइकेवालों ने नाराजगी जताई। हालांकि सर्वेशादेवी ने फिर अखिलेश यादव के न आने तक मकान लेने से इनकार किया। मकान में टाइल्स, वॉशबेसिन, पानी की टंकी से कनेक्शन का काम होना अभी बाकी है। वहीं काम का रुकना सियासी कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
खजांची नाथ का मकान - फोटो : अमर उजाला
आर कॉम कंपनी के इंजीनियर डीडी शर्मा ने बताया कि पूर्व सीएम के आने से पहले ही दोनों मकान तैयार होने थे लेकिन उनका कार्यक्रम सरदारपुरवा में होने के चलते पूरे मजदूर वहां लगाए गए थे, इसलिए यहां काम बंद रहा। अनंतपुर में कुछ काम बाकी है पार्टी कार्यालय से निर्देश मिलने पर ही वहां काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
खजांची नाथ का मकान - फोटो : अमर उजाला
नोटबंदी के दौरान झींझक की एक बैंक में जन्में खजांची नाथ के लिए अखिलेश ने उसके ननिहाल अनंतपुर धौकल और ददिहाल सरदारपुरवा में विशेष तकनीक का मकान बनवाने के निर्देश दिए थे। अखिलेश का कार्यक्रम सरदारपुरवा में होने से वहां के मकान को पूरा करा दिया गया लेकिन कार्यक्रम के दिन खजांची सरदारपुरवा नहीं पहुंचा था। इस पर अखिलेश ने पार्टी के कई नेताओं से कड़ी नाराजगी जताई।

4 of 5
खजांची नाथ का मकान - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश के जाते ही खजांची के ननिहाल के मकान का काम बंद हो गया। वहां केवल मकान का ढांचा खड़ा कर दिया गया है। कमरों की रंगाई-पुताई बाकी है। कुछ दीवारों में पुट्टी आदि नहीं हो सकी है। बाथरूम में टोटी व किचन में सिंक नहीं रखा गया है। छतों की दरारें भरनी हैं। सोलर लाइट की प्लेटें कंपनी के लोग मरम्मत के नाम पर ले गए, जिससे लाइटें आदि नहीं जल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खजांची नाथ का मकान - फोटो : अमर उजाला
सर्वेशा देवी ने कहा कि अनंतपुर धौकल में मकान का काम अधूरा पड़ा है, न जाने काम कब पूरा होगा। कहा कि अखिलेश के आने के बाद ही उस मकान में रहूंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें