फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा पर अखिलेश का हमला, बोले- समाजवाद से ही जाता है रामराज का रास्ता

Wed, 11 Mar 2020 06:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
1 of 7
एक मंच पर दिखा मुलायम परिवार - फोटो : अमर उजाला
इटावा जिले के सैफई में पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने होली के मौके पर मंगलवार को भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि एक्सप्रेसवे के किनारे मंडी बनाने का काम भाजपा ने ही रोका है। कहा कि किसान की आय दोगुनी करने वाली सरकार में किसान की आय आधी हो गई है। 
विज्ञापन

2 of 7
एक मंच पर दिखा मुलायम परिवार - फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव ने कहा कि हमें वो रास्ता बनाना चाहिए जिससे सभी को रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा कि समाजवाद को लाना ही रामराज की ओर जाने वाला रास्ता है। नागरिकता कानून पर भी बरसते हुए कहा कि नया कानून गरीबों के खिलाफ है।
विज्ञापन

3 of 7
एक मंच पर दिखा मुलायम परिवार - फोटो : अमर उजाला
किसी गरीब के पास कागज नहीं है जिससे नागरिकता का प्रमाण दे सके। आजम खां को फसाने की निंदा करते हुए कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। उन्हें न्याय मिलेगा। आजम खां पर तमाम फर्जी मुकदमे गंभीर धाराएं लगाई गई हैं।

4 of 7
एक मंच पर दिखा मुलायम परिवार - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि संस्थाओं को कैसे खराब किया जाता है कि बीजेपी से सीखो। कहा कि सपा सरकार में एक्सप्रेसवे के किनारे मंडी बनाने का काम किया था। भाजपा सरकार ने मंडी बनाने का काम रोक दिया गया अगर मंडी बनी होती तो किसानों को अपने फल व सब्जी का बढ़िया दाम मिलता।
विज्ञापन

5 of 7
राम गोपाल यादव के पैर छूते हुए शिवपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने देश की जनता को सबसे ज्यादा भरोसा बैंक पर था जिसमें वह अपने पैसे जमा करके अपने पैसों को सुरक्षित मानते थे। अब बैंकों पर ही भरोसा नहीं रहा। पहले हम से खाता खुलवाया गया उसके बाद नोटबंदी की गई और हमारा पैसा जमा करवा लिया गया उसके बाद वही पैसा उधार दे दिया गया जो बाद में लेकर भाग गए। 
विज्ञापन

6 of 7
एक मंच पर दिखा मुलायम परिवार - फोटो : अमर उजाला
मुलायम सिंह ने पूरे परिवार संग बैठकर खेली फूलों की होली 
सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की मौजूदगी में सैफई की परंपरागत फूलों की होली खेली गई। होली में मुलायम सिंह यादव का पूरा परिवार मौजूद रहा। वहीं आसपास के जिलों के लोग भी बड़ी तादाद में शामिल हुए।

सैफई में इस बार परंपरागत फूलों की होली की धूम रही। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव ने फूलों की होली खेली। सपा महासचिव रामगोपाल यादव, पूर्व सांसद अक्षय यादव, प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, प्रधान दर्शन सिंह यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, पीसीएफ चेयरमैन अंकुर यादव सहित पूरे परिवार ने संग बैठकर फूलों की होली खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शिवपाल यादव के पैर छूते हुए अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
सैफई में पहले कपड़ा फाड़ होली खेली जाती थी। कई वर्षों से शुरू हुई इस परंपरागत होली में मुलायम सिंह यादव की सोच थी के प्रदेश में अभी भी गरीब किसान इस हालात में जी रहे हैं कि वे अपने लिए बमुश्किल कपड़े सिलवा पाते हैं। होली पर रंगों से कपड़े खराब हो जाते हैं। हुड़दंग में फट जाते हैं सैफई में बीते लगभग 20 वर्षों से कपड़ा फाड़ होली की परंपरा रही है।

इसमें जो सैफई की होली में जाता था उसके कपड़े जरूर फाड़े जाते थे। अपने मुख्यमंत्री काल में मुलायम सिंह यादव ने इस होली के स्थान  फूलों की होली शुरू की गई। अब सिर्फ सैफई में फूलों की होली खेली जाती है। आसपास के लोग बड़ी तादाद में फूलों की होली खेलने और देखने सैफई आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें