फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा वाले भी कन्नौज में फिर कार्यक्रम नहीं कर पाएंगे, यह याद रखना: अखिलेश यादव

Sun, 16 Feb 2020 02:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
1 of 5
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि उन्हें एक भाजपा नेता ने उन्हें धमकी दी है। उनके मोबाइल में उस भाजपा नेता के सारे मैसेज हैं, जिसे वह एक दो दिन में लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस कर सार्वजनिक करेंगे। धमकी क्या दी इस पर तो वह कुछ नहीं बोले।
विज्ञापन

2 of 5
सपा के महिला सम्मेलन में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम के दौरान एक युवक की पिटाई पर कहा कि युवक भाजपा कार्यकर्ता है। उसे सोच समझकर भेजा गया था उनकी सभा को खराब करने के लिए। बोले, युवक से उनकी जान को खतरा भी हो सकता था। कन्नौज के सपा जिला कार्यालय में समाजवादी महिला सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें एक भाजपा नेता ने फोन पर धमकी दी है।
विज्ञापन

3 of 5
सपा के महिला सम्मेलन में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
हालांकि धमकी किस भाजपा नेता ने दी उसका नाम उन्होंने उजागर नहीं किया लेकिन यह जरूर कहा कि वह एक दो दिन में लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस करके पूरा मामला सार्वजनिक करेंगे। सपाइयों द्वारा एक युवक को पीटे जाने के बाद अखिलेश ने कहा कि यह युवक भाजपा कार्यकर्ता था।

4 of 5
मौके पर तैनात फोर्स - फोटो : अमर उजाला
उसे सोच समझकर उनकी सभा में भेजा गया। हो सकता है युवक उनकी जान भी ले लेता। क्योंकि वह उनकी रेलिंग तक आ गया। आखिर पुलिस क्या कर रही थी। तिर्वा में पत्रकारों से वार्ता के दौरान अखिलेश ने कहा कि भाजपा यह न समझे कि अपने कार्यकर्ता को भेजकर हमारी चुनावी जनसभा या कार्यक्रम खराब कर सकते हैं, वह भी कन्नौज में फिर कार्यक्रम नहीं कर पाएंगे यह याद रखना। अगर उनकी यही हरकत रही, सुधार नहीं हुआ, लोकतंत्र में यह परंपरा नहीं बदली तो वह भी कार्यक्रम नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सपा का महिला सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली चुनाव में आप की जीत पर अखिलेश बोले, कि भाजपा की जो नफरत की राजनीति थी, लोगों के बीच में दूरी बनाने की राजनीति थी उसका दिल्ली की जनता ने खात्मा किया है। दिल्ली की जनता ने काम के आधार पर सरकार चुनी है। उन्हें उम्मीद है कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश की जनता जो सपा सरकार में काम हुए थे उसके आधार पर एक बार फिर नफरत और लोगों के बीच दूरी बनाने की राजनीति को खत्म करके दोबारा विकास के रास्ते पर प्रदेश को ले जाने का काम जनता करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें