फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी डिंपल के साथ वोट डालने पहुंचे थे अखिलेश यादव, पुलिस ने की टोकाटाकी, अब सामने आई ये वजह

Wed, 24 Apr 2019 02:50 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
मतदान केंद्र पर पत्नी डिंपल के साथ अखिलेश यादव
इटावा जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के सैफई मतदान केंद्र की बूथ संख्या 228 पर अखिलेश यादव और उनके पूरे परिवार ने वोट डाला। अखिलेश यादव लोहिया वाहिनी के लाल निशान वाली टोपी लगाकर वोट डालने के लिए ईवीएम तक गए।

 
विज्ञापन

2 of 5
वोट डालने के बाद परिवार के साथ अखिलेश एवं डिंपल यादव
बाहर निकलने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की। इसी बीच एक सपाई लाल टोपी लगाए और समाजवादी पार्टी के चुनाव निशान वाला गमछा डाले कई बार गेट के अंदर तक गया।

 
विज्ञापन

3 of 5
डिंपल यादव के साथ अखिलेश यादव
जब अखिलेश यादव पत्रकारों से बातचीत कर चलने लगे तो यही युवक समाजवादी पार्टी जिंदाबाद और अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाने लगा। उसको देखकर अन्य सपाई भी नारेबाजी करने लगे। कई बार नारेबाजी होने पर पुलिस ने टोकाटाकी की तो अखिलेश लोगों को लेकर बाहर निकल गए।

 

4 of 5
डिंपल यादव के साथ वोट डालने जाते अखिलेश यादव
नारेबाजी करने वाला युवक अखिलेश के आने से काफी पहले से गेट के ठीक सामने खड़ा था। एसडीएम सैफई हेमसिंह ने कहा कि नारेबाजी होने पर मैंने और सीओ ने मना किया था। जहां तक लाल टोपी लगाकर बूथ के अंदर जाने का सवाल है तो मुझे पता नहीं कि ये आचार संहिता का उल्लंघन है या नहीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कार्यकर्ताओं से घिरे डिंपल अखिलेश
मुलायम सिंह के छोटे भाई राजपाल यादव ने सैफाई में अभिनव विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र पर वोट डाला। वोट डालकर निकले राजपाल ने फोटो खिंचवाते समय तर्जनी (उंगली) छुपा ली। पूछने पर बताया कि उंगली में स्याही नहीं लगवाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें