फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश-डिंपल की शादी की 20वीं सालगिरह, रोमांटिक फिल्म से कम नहीं है यूपी के पूर्व सीएम की लव स्टाेरी

Mon, 25 Nov 2019 01:46 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
अखिलेश और डिंपल यादव - फोटो : गूगल
अखिलेश और डिंपल यादव 24 नवंबर 1999 को शादी के बंधन बंधे थे। आज उनकी शादी को 20 वर्ष पूरे हो चुके हैं। समाजवादी पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को भी पति-पत्नी की ये जोड़ी बेहद पसंद है।  यूपी के सबसे बड़े राजनीतिक घराने के बड़े बेटे और पूर्व सीएम अखिलेश यादव की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है। अखिलेश-डिंपल की लव स्टोरी में कुछ ऐसे किस्से भी हैं जिनके बारे में शायद ही आपने पहले कभी सुना हो। जानिए इनकी लव स्टोरी से जुड़ी खास बातें...
 
विज्ञापन

2 of 6
अखिलेश और डिंपल यादव - फोटो : गूगल
अखिलेश और डिंपल की लव स्टोरी 90 के दशक में शुरू हुई थी। पुणे में पैदा हुई डिंपल उत्तराखंड की रहने वाली हैं। जब डिंपल और अखिलेश की मुलाकात हुई थी तक अखिलेश मुख्यमंत्री नहीं थे। अखिलेश यादव की उम्र उस समय करीब 25 साल थी और डिंपल 21 साल की थीं।

अखिलेश फुटबॉल के दीवाने थे। ये उस समय की बात है जब अखिलेश ऑस्ट्रेलिया से अपनी पढ़ाई पूरी करके वापस इंडिया आए थे। बेइंतहा प्यार करने वाले अखिलेश और डिंपल यादव एक दूसरे से बिलकुल अलग हैं।
विज्ञापन

3 of 6
अखिलेश और डिंपल यादव - फोटो : गूगल
घुड़सवारी और पेटिंग की शौकीन हैं डिंपल
अखिलेश की रुचि राजनीति और स्पोर्ट्स में है। वहीं डिंपल को घुड़सवारी और पेंटिंग का शौक है। इसके अलावा डिंपल यादव को हार्ड रॉक संगीत भी बेहद पसंद है। इस शादी के लिए अखिलेश के पिता मुलायम सिंह यादव तैयार नहीं थे। मुलायम सिंह के मित्र अमर सिंह ने उन्हें इस शादी के लिए मनाया था।

4 of 6
अखिलेश और डिंपल यादव - फोटो : गूगल
नवंबर 1999 में हुई शादी
प्रेम प्रसंग के बाद अखिलेश और डिंपल की शादी नवंबर 1999 में हुई थी। इस समय इनकी शादी को पूरे 20 साल हो चुके हैं। अखिलेश यादव का पूरा परिवार जहां राजनीतिक पृष्ठभूमि का है वहीं डिंपल यादव रिटायर्ड आर्मी कर्नल एससी रावत की बेटी हैं। डिंपल की दो और बहनें हैं। कई शहरों के अलावा डिंपल ने कुछ समय लखनऊ में भी बिताया था। उसी समय अखिलेश और डिंपल के बीच प्यार हुआ।
विज्ञापन

5 of 6
अखिलेश और डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला
कहने को तो डिंपल पूरी तरह से एक अलग बैकग्राउंड से आईं थीं मगर शादी के बाद हर तरह से वो मुलायम परिवार में रम गईं। डिंपल उम्र में अखिलेश यादव से करीब चार साल छोटी हैं मगर इन दोनों की केमिस्ट्री देखकर उम्र का ये फासला नजर नहीं आता। दूसरी प्रेम कहानियों की तरह इनकी प्रेम कहानी में भी कई अटकलें आईं लेकिन इन दोनों ने उसे सुलझा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अखिलेश और डिंपल यादव - फोटो : गूगल
अखिलेश अपनी निजी जिंदगी में डिंपल का बहुत सम्मान करते हैं यही वजह है कि कई बार उनके मुंह से ये सुना गया कि शादी करके मेरी किस्मत खुल गई। 20 साल की इस शादी में इनके तीन बच्चे अदिति, टीना और अर्जुन हैं।

डिंपल अखिलेश को प्यार से अखिलेश दादा के नाम से पुकारती हैं। अखिलेश यादव पत्नी डिंपल को अपनी हर छोटी सी छोटी यात्रा में साथ रखते हैं। राजनीति के साथ ही ये दोनों अपने परिवार को भी उतनी ही अहमियत देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें