फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का संकल्प पत्र नहीं छल पत्र है, स्टार प्रचारक बने झूठ प्रचारक : अखिलेश यादव

Mon, 13 Nov 2017 05:58 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के कैंट स्थित स्टेटस क्लब में सोमवार को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने प्रेसवार्ता में कहा कि सरकार हमें बताये नोटबंदी से किसको फायदा हुआ है। आम आदमी समझता नहीं काला धन क्या होता है। रुपया काला सफेद नहीं होता हमारा लेनदेन काला-सफेद होता है। क्या अब नया वाला नोट देने पर काला धन नहीं माना जाएगा। खजान्ची की मां क्या समझेगी काला धन क्या होता है। लोगों ने नोटबंदी वाले दिन काला दिन मनाया। लेकिन हमने खजांजी बर्थडे मनाया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने  नगर निकाय चुनावों में भाजपा के संकल्प पत्र को छल पत्र बताया है। कहा कि निकाय चुनावों की  निष्पक्षता भंग करने की साजिश के तहत ही भाजपा ने एक बार फिर विधानसभा चुनावों के बाद ‘छल पत्र‘ जारी किया है। इस  संकल्पपत्र की कोई विश्वसनीयता नहीं  है।  भाजपा नेता अपनी जेब में ओपियम की पुड़िया रखते हैं ताकि जनता को अपने झूठ से मदहोश कर सकें। प्रदेश के मतदाता भूले नहीं है कि 8 महीने पहले विधानसभा चुनावों में भाजपा ने जो वादे किए थे उनमें से एक भी पूरा नहीं किया। भाजपा सरकार में हर तरफ अव्यवस्था और अराजकता फैली है।  श्री यादव एसएमजीआई के चेयरमैन विवेक यादव के भाई डा. विकास के विवाह समारोह में भाग लेने एक दिन पहले इटावा के दिल्ली पब्लिक स्कूल में  पहुंचे थे। 
विज्ञापन

3 of 5
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि शहरों में गंदगी कूड़े के ढ़ेर लगे हैं। बीमारियां फैल रही है। डेंगू से कितनी ही मौतें हो चुकी हैं । गोरखपुर में सैकड़ों बच्चों की मौतें हो चुकी है। दवा और आक्सीजन के बगैर अस्पतालों में मौतें हो रही हैं। भाजपा राज में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है।  समाजवादी सरकार के समय अपराध की घटनाओं पर रोक लगी थी। आज दिन दहाड़े लूट अपहरण और बच्चियों तक से बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। लोग डरे-सहमें हैं। केन्द्र और उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकारें हैं। इसके बावजूद गाजियाबाद, नोएडा, लखनऊ, धुंध और धुएं से ग्रस्त है।

4 of 5
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
प्रदूषण का स्तर बढ़ जाने से लोगों की जान पर बन आई है। सांस लेना मुश्किल हो गया है।  भाजपा का चाल चरित्र कपटपूर्ण है।भाजपा नेताओं को जानना चाहिए कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती है। उनके झूठ और प्रपंच को जनता खूब पहचान गई है। इसे बर्दाश्त करने का उसका सब्र भी टूट गया है। भाजपा अब मतदाताओं की परीक्षा लेने का काम नहीं करे। जनता के सामने विकल्प है समाजवादी पार्टी जिसने जो वादा किया वह समय से पहले निभा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी सरकार का कार्यकाल बेदाग है और समाजवादी सरकार के नाम विकास के कई कीर्तिमान हैं। भाजपा जो कहती है, करती नहीं है।
अखिलेश यादव ने गुजरात चुनाव पर कहा कि हम ऐसी जगह चुनाव नहीं लड़ रहे हैं जहां कांग्रेस का नुकसान हो।  हम चाहते हैं कि गुजरात की जनता कांग्रेस को वोट दे। सैफई में भगवान कृष्ण की विशालकाय मूर्ति के बारे में कहा कि पिछले डेढ़ साल से काम चल रहा है।  और वे  खुद चाहते  हैं  कि वहां श्री कृष्ण जी की मूर्ति लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें