समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने पैतृक गांव पहुंचकर ध्वजारोहण किया। इटावा के सैफई में कार्यक्रम में पहुंचकर अखिलेश यादव कार्यकर्ताओ से मिले। इस दौरान पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा भी अखिलेश यादव के साथ मौजूद रहे। दोनों ने भाजपा सरकार पर एक साथ हमला बोला।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
अखिलेश यादव ने पैतृक गांव पहुंच धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस
- फोटो : amar ujala
महोत्सव पंडाल में भारत सरकार के पूर्व वित्त मंत्री और प्रोफेसर सांसद रामगोपाल यादव के साथ उन्होंने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय गान भी किया। इस मौके पर प्रोफेसर रामगोपाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा समाज का विकास करती है।
विज्ञापन
3 of 5
अखिलेश यादव ने पैतृक गांव पहुंच धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस
- फोटो : amar ujala
जो आपने पूर्व में मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव के समय देखा होगा और उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह पार्टी कोई भी ऐसा काम नहीं कर रही है जिससे कि लोगों में उनकी छवि अच्छी हो सके। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी देशवासियों को बधाई दी।
4 of 5
अखिलेश यादव ने पैतृक गांव पहुंच धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा जिस संविधान के लिए महात्मा गांधी से लेकर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने संघर्ष किया जो संकल्प लिया था उस संकल्प को मैं हमेशा आगे बढ़ाता रहूंगा। जहां देश गणतंत्र दिवस मना रहा है। वहीं हमें यह भी आकलन करना चाहिए कि 71 वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं तो हमारे किसान और समाज कितना खुश है।
अखिलेश यादव ने पैतृक गांव पहुंच धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस
- फोटो : amar ujala
क्या हमारे नौजवानों को रोजगार मिल रहा है। क्या हमारी अर्थव्यवस्था सही है। उन्होंने कहा जिस तरह का काम सरकार कर रही हैं क्या इस लोकतंत्र में किसी भारतीय राजनेता की भाषा धमकी की हो सकती है। उत्तर प्रदेश से ही प्रधानमंत्री व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री दोनों की भाषा शैली जनता को धमका रही है। जिससे लोगों में डर और भय बढ़ा रहा है।