फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश यादव का पीएम मोदी पर हमला, जानिए क्यों बोले इस बार ‘मोटी खाल बनाम पतली दाल’

Mon, 06 May 2019 07:26 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
पीएम मोदी पर वार करते हुए अखिलेश ने अपने दरबार की ये फोटो साेशल मीडिया पर शेयर की है
लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण का मतदान 6 मई को यूपी की बांदा और फतेहपुर सीट सहित कुल 14 सीटों पर होना है। चुनाव के चलते यूपी के गलियारों में राजनीतिक गर्मागर्मी अपने उफान पर है। ऐसे में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर ‘विकास’ पूछ रहा है के जरिए पीएम मोदी पर हमला बोला है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
‘विकास’ पूछ रहा है: पता है बाकी तीन चरणों का चुनाव किसके बीच होगा? हम बताते हैं, ये त्रस्त गरीब, दुखी किसान, बेरोज़गार युवा असुरक्षित महिला और परेशान व्यापारी के प्रति असंवेदनशील अहंकारी भाजपा तथा नामांकन रद्द किए गये सच्चे चौकीदार के बीच होगा... मतलब ‘मोटी खाल बनाम पतली दाल’।
 



 
विज्ञापन

3 of 5
जनसभा को संबोधित करते अखिलेश यादव
भारत की राजधानी के मुख्यमंत्री की सुरक्षा में नाकाम सरकार कहती है कि देश सुरक्षित हाथों में है! सीएम @ArvindKejriwal पर हमला संघीय ढाँचे पर वार है। घोर निंदनीय ! ये जनता का अपमान है।
 



 

4 of 5
अखिलेश यादव - फोटो : twitter
‘विकास’ पूछ रहा है: पता है बड़े-बड़े लोगों के बिगड़े-बिगड़े बोलों पर लगातार क्लीन चिट पर क्लीन चिट क्यों मिल रही है? क्योंकि इस बार के चुनावों में जब ये सत्ताधारी परिणाम देखेंगे तो वहाँ भी कुछ लिखा नहीं मिलेगा. भाजपाइयों को असली क्लीन चिट इस बार जनता देगी. अबकी बार, टोटल साफ़।
 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम नरेंद्र मोदी व अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
प्रधान जी सच्चा राज धर्म निभाने वाले सच्चे चौकीदार से हार की आशंका से डर गये हैं क्या? कोई कानून अपदस्थ जवान को चुनाव लड़ने से नहीं रोकता है। पूरे देश में बुद्धिजीवी से लेकर श्रमजीवी तक लोकतंत्र की हत्या का ये षडयंत्र देख रहे हैं और इन ताकतों के पतन के लिए वोट कर रहे हैं।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें