लोकसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लग सकता है। सपा के खेमे में भाजपाइयों ने सेंध लगा दी है। शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी रामंशकर कठेरिया के नामांकन में उपस्थिति होने वाले प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे के समक्ष सपा के कई दिग्गज नेता भाजपा की सदस्यता ले सकते है।