फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के महिला सम्मेलन में अचानक इंस्पेक्टर पर भड़क उठे अखिलेश, बोले उसके बैग में कुछ भी हो सकता है

Sun, 16 Feb 2020 05:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
1 of 5
सपा के महिला सम्मेलन में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में शनिवार को समाजवादी पार्टी का महिला सम्मेलन हुआ। जिसमें पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव सहित सपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सम्मेलन में जब अखिलेश सभा को संबोधित कर रहे थे तभी एक युवक ने उनसे बेरोजगारी पर सवाल पूछ लिया। इसके बाद सभा में ऐसा हंगामा मचा कि राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई।
 

विज्ञापन

2 of 5
सभा में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज सपा पार्टी कार्यालय में महिला सम्मेलन के दौरान पूर्व सीएम अखिलेश के भाषण के दौरान एक युवक ने जय श्रीराम का नारा लगाकर अखिलेश यादव सहित वहां मौजूद कई सपा नेताओं को गुस्सा दिया। युवक के मुंह से जय श्री राम क्या निकला सपा नेताओं ने युवक को भाजपाई बता उसकी जमकर पिटाई कर दी।

 
विज्ञापन

3 of 5
अखिलेश की सभा में हुआ हंगामा - फोटो : अमर उजाला
वहीं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसे सुरक्षा में चूक बताया और सभा में मौजूद तालग्राम इंस्पेक्टर पर अचानक ही भड़क उठे। उन्होंने भाजपा पर महिला सम्मेलन को खराब करने का आरोप भी लगाया। अखिलेश इस कदर नाराज हुए कि उन्होंने मंच की सुरक्षा में तैनात तालग्राम इंस्पेक्टर राजा दिनेश सिंह को फटकार लगाते हुए पूछा कि आखिर उनके रहते भाजपा का आदमी यहां तक कैसे पहुंच गया। 

 

4 of 5
युवक जिसे भाजपा कार्यकर्ता बताकर पीटा गया - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने युवक से जान का खतरा भी बताया। कहा कि युवक बैग टांगे था उसमें क्या था किसे क्या मालूम, उसका बैग चेक होना चाहिए। अखिलेश यही नहीं रुके, तालग्राम इंस्पेक्टर को चेतावनी दी कि जब तक वह उस युवक का नाम और पता नहीं बता देते तब तक वह कहीं नहीं जाएं। भाषण समाप्त होने पर अखिलेश ने फिर युवक का नाम और पता इंस्पेक्टर से पूछ लिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सभा को संबोधित करते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
जब उन्होंने मंच से युवक का नाम और पता पूछ लिया तब भाषण समाप्त किया। अखिलेश ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि जानबूझ कर सपा की सभाओं को खराब किया जा रहा है। सदर कोतवाल विनोद मिश्रा ने बताया कि युवक के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की जा रही है। युवक गुगरापुर का रहने वाला गोविंद शुक्ला पुत्र अशोक कुमार शुक्ला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें