सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर एससी/एसटी एक्ट को लेकर अपना बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भाजपा सरकार को घेरते हुए कामकाजों पर सवाल खडे़ कर दिए हैं।
(आगे की स्लाइड में देखें आखिर क्या बयान दिया है अखिलेश ने...)
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
अखिलेश यादव ने किया ट्वीट
अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एससी/एसटी मुद्दे पर पोस्ट कर बीजेपी पर हमला किया है। यही नहीं एससी एसटी पर अपनी राय लिखकर बीजेपी सरकार की निंदा भी की। जानें अखिलेश ने अपने ट्वीट में क्या लिखा...
विज्ञापन
3 of 4
अखिलेश यादव ने किया ट्वीट
ये लिखा ट्वीट
अखिलेश ने अपने ट्वीट के साथ ही एक फोटो भी पोस्ट की। फोटो के साथ लिखा कि ''ये एक गंभीर और बेहद संवेदनशील मुद्दा है और सार्वजनिक सामाजिक अपमान का विषय भी। ये दर्शाता है कि जिन समाजों को संविधान ने संरक्षण प्रदान किया है उनके प्रति सरकार का दृष्टिकोण कितना उपेक्षापूर्ण है। घोर निंदनीय।''
पहले भी इस मुद्दे पर अखिलेश भाजपा को घेर चुके हैं
बीती 2 अप्रैल को भी अखिलेश ने ‘दलित-नीति’ पर ट्विट कर मौजूदा सरकार को घेरा था। उस ट्वीट में अखिलेश ने लिखा था कि ''सरकार की ये कैसी ‘दलित-नीति’ है कि न तो वो दलितों की मूर्तियां तोड़ने से लोगों को रोक रही है न उनकी हत्याएं करने से और ऊपर से नाम व एक्ट बदलने की भी साज़िश हो रही है। ये सब क्यों हो रहा है और किसके इशारे पर, ये बड़ा सवाल है। क्या दलितों को सरकार से मोहभंग की सज़ा दी जा रही है?''