इटावा से लखनऊ जा रहे पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर फगुआ भट्ठा पर काफिला रोक दिया और मौके पर मौजूद सपा नेताओं से हादसे के बारे में जानकारी ली। इसके बाद पत्रकारों से वार्ता कर प्रदेश सरकार को हादसे का जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
2 of 4
घायलों का हालचाल लेते सपा नेता
- फोटो : अमर उजाला
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अप्रशिक्षित चालकों को एक्सप्रेस-वे पर बस चालने की अनुमति दे दी। जो चालक यहां बसों को दौड़ा रहे हैं, उन्हें पहले प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि हादसे में जान गंवाने वाले छात्रों और शिक्षक के परिजनों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
विज्ञापन
3 of 4
अखिलेश यादव
हादसे की जानकारी के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सुबह ही सपा नेताओं को मेडिकल कालेज भेज दिया था। उनके भी यहां आने की सूचना थी लेकिन जब जानकारी हुई कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तो उन्होंने मेडिकल कालेज आना रद्द कर दिया। कन्नौज की सांसद और पत्नी डिंपल यादव को लेकर दोपहर 1:20 बजे उनका काफिला फगुहा भट्टा के समीप रुका।
अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार में मरीजों को एंबुलेंस नहीं मिल रही है। इस सरकार में किसान घुट-घुटकर मर रहा है। मेडिकल कालेजों में प्रदेश सरकार कोई भी सुविधा नहीं दे पा रही है। कुछ जगहों पर जनता ने प्रदेश सरकार से हिसाब ले लिया है। 2019 में प्रदेश की जनता बीजेपी सरकार से पूरा हिसाब चुकता करेगी।