फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा में शहीद उन्नाव के लाल के बारे में कही अखिलेश यादव की इस बात में कितना सच

Thu, 25 Apr 2019 06:23 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
जनसभा को संबोधित करते अखिलेश यादव
यूपी के उन्नाव में जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने पुलवामा हमले में शहीद हुए उन्नाव के लाल अजीत कुमार आजाद को अपनी ढाल बनाते हुए बीजेपी पर हमला किया। अखिलेश ने कहा कि बीजेपी की सरकार में हमारी उन्नाव की धरती का जवान भी शहीद हुआ।
 
 
विज्ञापन

2 of 5
शहीद अजीत कुमार - फोटो : अमर उजाला
शहीद जवानों के परिजनों की सरकार ने कोई मदद नहीं की। अखिलेश बोले ये चुनाव बीजेपी का सफाया करने का है। बीजेपी को पांच साल देने के बाद भी उन्नाव को कुछ नहीं मिला। अच्छे दिनाें का वादा कर नोटबंदी और जीएसटी के जरिए जनता को परेशान किया गया।
 
 
विज्ञापन

3 of 5
शहीद अजीत कुमार आजाद की पत्नी - फोटो : अमर उजाला
एक रुपया भी जमीन पर नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सरकार से 5 साल का हिसाब लेना है। देश को नया प्रधानमंत्री देंगे तब नया देश बनेगा। ये जनता को तय करना है कि उन्हें प्रचार मंत्री चाहिए या प्रधानमंत्री। 
 
 

4 of 5
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
आपको बताते चले कि पुलवामा हमले में शहीद हुए अजीत कुमार आजाद की पत्नी को यूपी सरकार की ओर से ग्राम विकास विभाग में लिपिक पद पर नौकरी मिली है। वहीं 25 लाख रुपये की नकद सहयता भी दी गई है। लखनऊ में एक शहीदों के लिए सम्मान कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहीदों की पत्नियों को आर्थिक सहायता के साथ नौकरी भी दी थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज में जनसभा को संबोधित करने के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोक दल के नेता अजीत सिंह ने उन्नाव पहुंच कर गठबंधन प्रत्याशी अरुण शंकर शुक्ला उर्फ अन्ना महाराज के लिए समर्थन मांगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें