कानपुर में अधिवक्ता अखिलेश दुबे और उसके साथियों से वसूली में मिलीभगत के मामले में पुलिस, केडीए, नगर निगम, राजस्व विभाग के आठ कर्मचारियों को बुलाकर एसआईटी पूछताछ करने की तैयारी में इै। इसके लिए दो तीन दिन में इन्हें नोटिस भेज दिए जाएंगे। एसआईटी के पास कर्मचारियों के खिलाफ शिकायतकर्ताओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
एसआईटी गिरोह बनाकर वसूली करने के 10 मामलों की जांच कर रही है। इसी के तहत एसआईटी ने बर्रा थाने में पूर्व में दर्ज हुई रिपोर्ट के आरोपी भाजपा नेता रवि सतीजा, किदवईनगर के आरोपी होटल कारोबारी सुरेश पाल और कोतवाली के आरोपी अधिवक्ता के मामले की जांच की तो तीनों मामलों में षड्यंत्र रचकर फर्जी तरीके से फंसाने के तथ्य पता चले।