यूपी के उन्नाव जिले के बांगरमऊ में एक साल के अंदर एचआईवी के 56 मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है। इस बीमारी से आशंकित लोगों को आईसीटीसी सेंटर पहुंचने की सलाह दी है। साथ ही एचआईवी जागरूकता के लिए अभियान भी चलेगा।
विज्ञापन
इन लक्षणों पर तुरंत जांच कराएं
2 of 4
डेमो पिक
बांगरमऊ में लगातार बढ़ रहे एचआईवी पीड़ितों की संख्या का कारण एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा एक ही सिरिंज से कई लोगों को इंजेक्शन लगाना बताया जा रहा है। इसी क्षेत्र के एचआईवी पीड़ित ने एक झोलाछाप के एक ही सिरिंज का कई मरीजों पर प्रयोग करने की शिकायत भी की थी।
जिला अस्पताल के आईसीटीसी सेंटर के काउंसलर पंकज कुमार शुक्ला के अनुसार किसी व्यक्ति को बिना किसी खास के वजह से बुखार आता है या वह लगातार डायरिया से पीड़ित रहता है तो उसे एचआईवी जांच जरूर करानी चाहिए। इसके साथ ही लगातार सूखी खांसी आने, मुंह में सफेद छालों के निशान होना, बहुत ही कम समय में वजन का कम होना, शरीर में लगातार थकान के बने रहना, डिप्रेशन व याद्दाश्त का कम होने पर भी एड्स की जांच करानी चाहिए।
विज्ञापन
एड्स से ऐसे बचें
3 of 4
डेमो पिक
-असुरक्षित यौन संबध नहीं बनाएं
-हर बार नई सुई या सिरिंज का इस्तेमाल करें या फिर सुई का विसंक्रिमत होना सुनिश्चित करें
-प्रसव के समय एड्स पॉजिटिव मां और नवजात को नेब्रापिन दवा जरूर पिलाएं