फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर की कोहरे भरी रात, फिर सुबह का यह आलम, देखें तस्वीरें

Fri, 02 Dec 2016 02:47 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
डेमो
गुरुवार को भी शहर कोहरे के आगोश में लिपटा रहा। दिन में भी विजिबिलिटी (दृश्यता) बेहद कम (40 मीटर) रही। वातावरण की नमी सामान्य से कहीं ज्यादा है।

 
विज्ञापन

सड़को पर कोहरा वाहनों के लिए बड़ी मुसीबत

2 of 6
सड़क पर साइकिल चालक - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
इसी वजह से कड़ाके की सर्दी महसूस की गई। सड़को पर कोहरा वाहनों के लिए बड़ी मुसीबत बनता जा रहा है। रोजाना सड़क हादसों की सूचना मिल रही है। 

 
विज्ञापन

मौसम का सबसे कम अधिकतम पारा रिकार्ड

3 of 6
कोहरे के चलते प्रभावित हुआ ट्रैफिक - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
वहीं गुरुवार का इस मौसम का सबसे कम अधिकतम पारा रिकार्ड किया गया। अधिकतम पारा 23.2 डिग्री सेल्सियस है, जो सामान्य से करीब 5 डिग्री सेल्सियस कम है।

सर्दी में वाहनों से सफर करने पर लोगों की बन रही कुल्फी

4 of 6
सड़को पर दुपहियां वाहनों का सफर बेहद मुश्किल - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2005 के बाद से दिसंबर महीने में अधिकतम पारा इतना नीचे नहीं गया। शीतलहर के चलते लोगों ने सिरहन महसूस की है।

 
विज्ञापन

रात को शुन्य हुई विजिबिलिटी

5 of 6
कोहरे के चलते साफ सड़क पर 50 मीटर की दूरी पर कुछ नहीं आया नजर - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
घने  कोहरे में विजिबिलिटी कम होने के चलते सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। लगातार तीसरे दिन कोहरे की चपेट में कानपुर समेत सेंट्रल यूपी की सभी जिलों का एक सा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह झाड़ियों और घांस पर एक सफेद परत चढ़ी

6 of 6
झाड़ियों पर जमा भीषण कोहरा - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
सर्दी बढ़ने के साथ हवा की गति भी तेज होती जा रही है। मौसम विज्ञानियों का कहना है आने वाले दिनों में हवा की गति और बढ़ जाएगी। जिससे तापमान में और अधिक गिरावट होगी। वहीं गुरुवार रात के बाद सुबह झाड़ियों और घांस पर एक सफेद परत चढ़ी नजर आई। तेजी के साथ मौसम ने करवट ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें